NHM MP Staff Nurse Recruitment 2026: एमपी एनएचएम में संविदा स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन शुरू, चयन प्रक्रिया

Saurabh Pandey | November 21, 2026 | 12:00 PM IST | 2 mins read

एमपी एनएचएम में संविदा स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

चयनित स्टाफ नर्सों को 28,700 रुपये प्रति माह मिलेंगे और अनुबंध 31 मार्च 2027 तक चलेगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने वर्ष 2026-27 के लिए 'संविदा स्टाफ नर्स' के 301 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 20 नवंबर 2026 से 5 दिसंबर 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल mponline.gov.in या iforms.mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह नियुक्ति संविदा आधार पर होगी, जिसका अनुबंध 31 मार्च 2027 तक के लिए निर्धारित किया गया है।

यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो जाती है, तो उम्मीदवार 28 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 के बीच उसमें सुधार कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी ही आवेदन करने के पात्र होंगे।

NHM MP Staff Nurse Recruitment 2026: आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के आधार पर न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी ओबीसी), महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

NHM MP Staff Nurse Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी का फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग (GNM) के बाद 2 वर्षीय पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में वैलिड रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है।

Also read CSIR UGC NET December 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा कार्यक्रम csirnet.nta.nic.in पर जारी

NHM MP Staff Nurse Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन एमपी ऑनलाइन द्वारा आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इसके अलावा, कोविड-19 के दौरान न्यूनतम 89 दिनों तक अस्थायी रूप से कार्य कर चुके स्टाफ नर्सों को भर्ती प्रक्रिया में 10 प्रतिशत वेटेज अंक का लाभ भी दिया जाएगा

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]