Diwali 2024: न्यूयॉर्क शहर के विद्यालयों में दिवाली पर इस साल से रहेगी छुट्टी
Press Trust of India | October 31, 2024 | 12:48 PM IST | 1 min read
पिछले साल न्यूयॉर्क प्रांत की गवर्नर कैथी होचुल ने शहर के सरकारी स्कूलों में दिवाली के दिन छुट्टी घोषित करने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए थे।
नई दिल्ली: अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली बार दीपावली के मौके पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी, जिससे 11 लाख से अधिक छात्र रोशनी के इस त्योहार को मना सकेंगे। इस साल से न्यूयॉर्क शहर के सरकारी स्कूलों में दिवाली के दिन छुट्टी घोषित कर दी गई है।
पिछले साल न्यूयॉर्क प्रांत की गवर्नर कैथी होचुल ने शहर के सरकारी स्कूलों में दिवाली के दिन छुट्टी घोषित करने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए थे। दिवाली के उपलक्ष्य में न्यूयॉर्क शहर के स्कूल एक नवंबर को बंद रहेंगे।
न्यूयॉर्क शहर के महापौर कार्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के उपायुक्त दिलीप चौहान ने कहा कि न्यूयॉर्क शहर में पहली बार सरकारी स्कूल में अवकाश की घोषणा की गई है।
उपायुक्त दिलीप चौहान ने आगे कहा, अवकाश के साथ दिवाली मनाया जाना एक ‘मील का पत्थर है, जो हमारे शहर की विविधता को गले लगाना जैसा और हमारे समुदाय एवं नेताओं के अथक प्रयासों का प्रतिफल है।’
उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि 11 लाख विद्यार्थी अब दिवाली मना पायेंगे जो अंधकार पर प्रकाश और अज्ञानता पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल