Abhay Pratap Singh | October 31, 2024 | 04:51 PM IST | 4 mins read
जेईई मेन 2025 पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद शुल्क भुगतान के साथ जेईई मेन ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने हाल ही में सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2025 (JEE Main 2025) पंजीकरण तिथियों की घोषणा कर दी है। जेईई मेन 2025 सत्र 1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से jeemain.nta.nic.in पर शुरू कर दी गई है। आवेदन की आखिरी तिथि 22 नवंबर है।
JEE Main 2026 Session 2: Result Link | Final Answer Key
JEE Main 2026: College Predictor | Official Question Papers
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
जेईई मेन 2025 प्रवेश परीक्षा दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में आयोजित की जाएगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) और अन्य भाग लेने वाले कॉलेजों में बीई, बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र जेईई मेन एग्जाम के किसी भी सत्र में शामिल हो सकते हैं।
जेईई मेन 2025 अधिसूचना के अनुसार, पेपर 1 के लिए सत्र 1 की परीक्षा 22 जनवरी से 31 जनवरी के बीच और सत्र 2 की परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2025 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
जेईई मेन 2025 सत्र 1 के लिए पंजीकरण के लिए छात्रों के पास एक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के दौरान पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान भी करना होगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट जेईई मेन एनटीए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
जेईई मेन परीक्षा में दोनों सत्रों में तीन पेपर - पेपर 1 (बीई और बीटेक), पेपर 2 ए (बीआर्क) और पेपर 2 बी (बीप्लानिंग) को शामिल किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा शेड्यूल नीचे सारणी में देख सकते हैं:
| पेपर | विषय | सेक्शन ए | सेक्शन बी | परीक्षा का माध्यम | समय |
|---|---|---|---|---|---|
पेपर 1 बीई, बीटेक | गणित | 20 | 5 | कंप्यूटर आधारित टेस्ट | शिफ्ट 1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिफ्ट 2: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक |
भौतिक विज्ञान | 20 | 5 | |||
रसायन विज्ञान | 20 | 5 | |||
कुल | 75 | ||||
पेपर 2 ए बीआर्क | गणित - भाग 1 | 20 | 05 | ड्राइंग टेस्ट को छोड़कर सीबीटी - भाग 3 | शिफ्ट 1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिफ्ट 2: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक |
योग्यता परीक्षण - भाग 2 | 50 | ||||
ड्राइंग टेस्ट - भाग 3 | 02 | ||||
कुल | 77 | ||||
पेपर 2 बी बीप्लानिंग | गणित - भाग 1 | 20 | 05 | सीबीटी मोड | शिफ्ट 1: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक शिफ्ट 2: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक |
योग्यता परीक्षण - भाग 2 | 50 | ||||
योजना - भाग 3 | 25 | ||||
कुल | 100 | ||||
जेईई मेन 2025 का पहला सत्र जनवरी में और दूसरा सत्र अप्रैल में आयोजित होगा। जेईई मेन का आयोजन शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए किया जाता है। नवीनतम अपडेट के लिए कैडिडेट Careers360 वेबसाइट पर बने रहें।
October 31, 2024 | 04:51 PM IST
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए जेईई मेन 2025 आवेदन शुल्क पुरुष उम्मीदवारों के लिए 900 रुपये और महिला उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये है।
October 31, 2024 | 03:51 PM IST
सामान्य वर्ग के लिए जेईई मेन 2025 आवेदन शुल्क पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये और महिला उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये है।
October 31, 2024 | 03:03 PM IST
उम्मीदवारों को केवल एक ही JEE Main पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए अपने मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी का उपयोग करना चाहिए। केवल एक संचार विवरण के माध्यम से कई फॉर्म भरने की स्थिति में JEE Main 2025 आवेदन फॉर्म अस्वीकार किया जा सकता है।
October 31, 2024 | 01:54 PM IST
अभ्यर्थी एनसीईआरटी कक्षा ग्यारहवीं के पाठ्यक्रम में जेईई मेन भौतिकी विषयों की सूची देख सकते हैं;
October 31, 2024 | 01:46 PM IST
एनसीईआरटी कक्षा 12 के पाठ्यक्रम में जेईई मेन भौतिकी विषयों की जाँच करें;
October 31, 2024 | 01:17 PM IST
एनटीए अधिसूचना के अनुसार, संशोधित जेईई मेन 2025 परीक्षा पैटर्न नीचे उल्लिखित है:
October 31, 2024 | 12:50 PM IST
जेईई मेन 2025 पंजीकरण फॉर्म (jee main official website) भरने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क का भी भुगतान करना होगा:
October 31, 2024 | 12:26 PM IST
जेईई मेन 2025 आवेदन प्रक्रिया (jee main official website) में कई चरण शामिल हैं। उम्मीदवार आवश्यक चरणों के लिए नीचे देख सकते हैं:
October 31, 2024 | 11:56 AM IST
एनटीए ने सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप (JEE Main) जारी करने की संभावित तिथियों की घोषणा कर दी है। एनटीए अधिसूचना के अनुसार, जेईई मेन 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप जनवरी 2025 के पहले सप्ताह तक जारी कर दी जाएगी।
October 31, 2024 | 11:52 AM IST
एनटीए ने 28 अक्टूबर, 2024 को एक सार्वजनिक नोटिस में जेईई मेन 2025 सत्र 1 (JEE Main latest Update) के लिए कार्यक्रम तिथियों की घोषणा की गई। जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा 22 जनवरी, 2025 से 31 जनवरी, 2025 के बीच आयोजित किया जाएगा।
October 31, 2024 | 11:52 AM IST
जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन विंडो (JEE Main 2025) खुली है, इच्छुक उम्मीदवार जेईई मेन 2025 सत्र 1 आवेदन फॉर्म jeemain.nta.ac.in पर भर सकते है।