NEST Final Answer Key 2026: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट फाइनल आंसर-की nestexam.in पर जारी, रिजल्ट कब आएगा?
Santosh Kumar | June 17, 2026 | 05:03 PM IST | 1 min read
योग्य उम्मीदवार नतीजे घोषित होने के अगले दिन, यानी 25 जून 2026 से nestexam.in पर लॉग इन करके अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Candidates can download NEST Question/Sample Papers from here.
Download Nowनई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईएसईआर) भुवनेश्वर और यूएम-डीएई सीईबीएस मुंबई द्वारा आयोजित नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (नेस्ट) 2026 की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अब अपनी आंसर शीट की तुलना फाइनल आंसर की से करके अपने स्कोर का सही अंदाजा लगा सकते हैं। नेस्ट रिजल्ट डेट की घोषणा पहले ही कर दी गई है।
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 6 जून को देश भर के 387 शहरों में आयोजित किया गया। 10 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया; यह प्रक्रिया 12 जून तक चली।
NEST Result Date 2026: नेस्ट रिजल्ट 24 जून को आएगा
सभी मान्य आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की तैयार कर ली गई है और अब इसका इस्तेमाल नतीजे तैयार करने में किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नेस्ट 2026 रिजल्ट 24 जून को घोषित किया जाएगा।
योग्य उम्मीदवार नतीजे घोषित होने के अगले दिन, यानी 25 जून 2026 से nestexam.in पर लॉग इन करके अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। नेस्ट 2026 स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट एक साथ जारी की जाएगी।
NEST Final Answer Key 2026: नेस्ट आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से नेस्ट फाइनल आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर जाएं।
- होमपेज पर नेस्ट फाइनल आंसर की पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- नेस्ट फाइनल आंसर की 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
नेस्ट, एनआईएसईआर भुवनेश्वर और यूएम-डीएई सीईबीएस मुंबई में 5-साल के इंटीग्रेटेड एमएससी प्रोग्राम में दाखिले के लिए जरूरी एंट्रेंस एग्जाम है। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
अगली खबर
]NEET UG Retest 2026: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री ने नीट के समन्वय के लिए जिम्मेदार उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर 19 जून तक बायोमेट्रिक मशीनें, सीसीटीवी कैमरे और जैमर स्थापित किए जाएं तथा 20 जून को उनका परीक्षण किया जाए।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’