NER Apprentice Recruitment 2024: नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे अपरेंटिस भर्ती पंजीकरण का आज आखिरी दिन, जल्दी करें आवेदन
Saurabh Pandey | July 11, 2024 | 12:35 PM IST | 2 mins read
एनईआर का रेलवे भर्ती सेल अप्रेंटिसशिप 2024-25 के लिए केवल उन्हीं उम्मीदवारों के आवेदन पत्र स्वीकार करेगा, जिन्होंने फॉर्म जमा करते समय प्रत्येक विवरण सही ढंग से प्रदान किया होगा।
नई दिल्ली : उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) की तरफ से विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया का आज यानी 11 जुलाई आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ner.Indianrailways.gov.in पर जाकर आज ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एनईआर अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 12 जून तक 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को अधिकतम 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जा सकती है।
NER Apprentice Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न विभागों में विभिन्न ट्रेडों में कुल 1104 अपरेंटिस पदों को भरना है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
|
कारखाना/ ईकाई |
कुल स्लॉट |
|
यांत्रिक कारखाना गोरखपुर |
411 |
|
सिग्नल कारखाना, गोरखपुर छावनी |
63 |
|
पुल कारखाना, गोरखपुर छावनी |
35 |
|
यांत्रिक कारखाना, इज्जतनगर |
151 |
|
डीजल शेड, इज्जतनगर |
60 |
|
कैरिज एंड वैगन, इज्जतनगर |
64 |
|
कैरिज एंड वैगन, लखनऊ जंक्शन |
155 |
|
डीजल शेड, गोंडा |
90 |
|
कैरिज एंड वैगन, वाराणसी |
75 |
NER Apprentice Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी)/महिला उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
NER Apprentice Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
पूर्वोत्तर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2024 उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षा न्यूनतम 50% अंको के साथ और अधिसूचित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।
NER Apprentice Recruitment 2024: मेरिट लिस्ट
आरआरसी एनईआर अप्रेंटिसशिप 2024-25 के लिए मेरिट सूची आधिकारिक तौर पर अगस्त 2024 के अंतिम सप्ताह में पीडीएफ के रूप में https://apprentice.rrcner.net/ पर जारी की जाएगी। मेरिट उम्मीदवारों के मैट्रिकुलेशन प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। कुल आवेदकों में से केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को इसमें शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिनका क्वालीफाइंग में स्कोर सभी से बेहतर होगा।
NER Apprentice Recruitment 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ner.Indianrailways.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर 'भर्ती' लिंक पर क्लिक करें।
- आरआरसी पर जाएं और 'एक्ट अपरेंटिस ट्रेनिंग नोटिफिकेशन' के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
- अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- अब आवेदन पत्र डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा