MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग शेड्यूल जारी, पंजीकरण 2 नवंबर से
Abhay Pratap Singh | November 1, 2026 | 07:34 PM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध होगी।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने एमबीबीएस (MBBS) के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2026 का स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड और बीडीएस एवं बीएससी नर्सिंग 2026 के लिए राउंड 5 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होगी और 4 नवंबर, 2026 को समाप्त हो जाएगा।
इसके अलावा, एमसीसी ने बीडीएस और बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2026 राउंड 6 शेड्यूल की भी घोषणा की है। इस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो और शुल्क भुगतान की सुविधा 17 नवंबर को खुलेगी और 19 नवंबर, 2026 तक जारी रहेगी। कैंडिडेट 17 से 19 नवंबर तक अपनी चॉइस भरकर लॉक कर सकते हैं।
कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और रिपोर्टिंग प्रोसेस निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने की सलाह दी गई है। नीट यूजी काउंसलिंग 2026 से संबंधित नवीनतम अपडेट्स और दिशानिर्देश के लिए ऑफिशियल एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
MCC NEET UG Counselling 2026 Registration: पंजीकरण प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं:
- एमसीसी यूजी काउंसलिंग पोर्टल https://mcc.nic.in/ug-medical-counselling/ पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘उम्मीदवार गतिविधि बोर्ड - यूजी काउंसलिंग 2026 के लिए नया रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद, नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, विकल्प का चयन व लॉक करें और लागू शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
NEET UG Counselling 2026 Schedule: एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग
नीचे सारणी में एमबीबीएस के लिए स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड और बीडीएस व बीएससी नर्सिंग के लिए राउंड 5 तथा बीडीएस एवं बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए काउंसलिंग राउंड 6 शेड्यूल जांच सकते हैं:
1. एमबीबीएस स्ट्रे वैकेंसी राउंड और बीडीएस एवं बीएससी नर्सिंग राउंड 5 शेड्यूल-
| विवरण | निर्धारित तिथि व समय |
|---|---|
|
पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान |
2 नवंबर से 4 नवंबर 2026 (पंजीकरण 4 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक) |
|
शुल्क भुगतान की सुविधा |
2 नवंबर को सुबह 10 बजे से 4 नवंबर को शाम 6 बजे तक |
|
च्वाइस फिलिंग एवं लॉकिंग |
2 नवंबर से 5 नवंबर 2026 (5 नवंबर को सुबह 11 बजे तक) |
|
च्वाइस लॉकिंग की सुविधा |
4 नवंबर को शाम 4 बजे से 5 नवंबर को सुबह 11 बजे तक |
|
सीट आवंटन प्रक्रिया |
5 नवंबर से 6 नवंबर 2026 |
|
परिणाम जारी करना |
7 नवंबर 2026 |
|
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग |
7 नवंबर से 16 नवंबर 2026 (शाम 5 बजे तक, सर्वर के समय के अनुसार) |
2. बीडीएस एवं बीएससी नर्सिंग सीटों के लिए राउंड 6 शेड्यूल -
| विवरण | निर्धारित तिथि व समय |
|---|---|
|
पंजीकरण एवं शुल्क भुगतान |
17 नवंबर से 19 नवंबर 2026 (पंजीकरण 18 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक) |
|
शुल्क भुगतान की सुविधा |
17 नवंबर को सुबह 10 बजे से 19 नवंबर को शाम 6 बजे तक |
|
च्वाइस फिलिंग एवं लॉकिंग |
17 नवंबर से 19 नवंबर 2026 (19 नवंबर को सुबह 9 बजे तक) |
|
च्वाइस लॉकिंग की सुविधा |
18 नवंबर को शाम 4 बजे से 19 नवंबर को सुबह 9 बजे तक |
|
सीट आवंटन प्रक्रिया |
19 नवंबर 2026 |
|
परिणाम जारी करना |
20 नवंबर 2026 |
|
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग |
21 नवंबर से 28 नवंबर 2026 (शाम 5 बजे तक, सर्वर के समय के अनुसार) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार