NEET UG Registration 2024: नीट यूजी 2024 आवेदन पत्र आज होगा जारी, ये है पंजीकरण प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
Santosh Kumar | February 8, 2024 | 04:58 PM IST | 1 min read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा NEET UG 2024 परीक्षा 5 मई को ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट यूजी 2024 के आवेदन फॉर्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनटीए जल्द ही NEET UG 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोलने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक एनटीए नीट यूजी 2024 आवेदन पत्र आज रात या कल (9 फरवरी) जारी कर सकता है। आवेदन लिंक जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से नीट पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इस संबंध में एनटीए द्वारा एक नया पोर्टल भी लॉन्च करने की उम्मीद है। बता दें कि NEET UG 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में देशभर में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को इसे विशेष रूप से डिजाइन की गई मशीन-ग्रेडेबल ओएमआर शीट पर हल करना होगा। उत्तर अंकित करने के लिए परीक्षा हॉल में बॉलपॉइंट पेन उपलब्ध कराया जाएगा।
आवदेन पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय किसी भी समस्या से बचने के लिए 2024 के लिए आवश्यक एनईईटी दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रति अपलोड करनी होगी। दस्तवेजों के जानकारी नीचे दी गई है।
-
नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
-
पोस्टकार्ड साइज फोटो
-
हस्ताक्षर
-
बाएँ और दाएँ हाथ की उंगलियाँ, अंगूठे का निशान
-
श्रेणी प्रमाण पत्र
-
पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
-
दूतावास/नागरिकता प्रमाणपत्र
-
कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
-
निवास प्रमाण पत्र
आपको बता दें कि NEET UG Exam देश में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है।
NEET UG Registration 2024- आवेदन प्रक्रिया
NEET UG Registration 2024 करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
-
होमपेज पर, "NEET UG 2024 Application Link" देखें और उस पर क्लिक करें।
-
निर्देशानुसार NEET UG आवेदन पत्र भरें।
-
सभी स्कैन की गई छवियों को निर्दिष्ट प्रारूप में अपलोड करें।
-
ऑनलाइन भुगतान मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
इसके बाद भरें आवेदन पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल