NEET UG Registration 2024: नीट यूजी 2024 आवेदन का आखिरी मौका आज, neet.ntaonline.in से करें अप्लाई
Santosh Kumar | March 9, 2024 | 09:06 AM IST | 2 mins read
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में देशभर में आयोजित की जाएगी।
Predict your NEET 2026 rank instantly! Enter your expected score and get an estimated AIR, percentile, and college admission chances with NEET 2026 Rank Predictor.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी यूजी) 2024 के लिए आवेदन विंडो आज यानी 9 मार्च को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक NEET UG के लिए पंजीकरण फॉर्म नहीं भरा है, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in से NEET पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अपने ईमेल पते और मोबाइल नंबर का उपयोग करके NEET 2024 के लिए पंजीकरण करना होगा। एनटीए सभी जानकारी और संचार केवल एसएमएस के माध्यम से पंजीकृत ई-मेल और मोबाइल नंबर पर भेजेगा।
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर में ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। जारी नीट ब्रोशर के मुताबिक, इस बार NTA ने NEET UG 2024 के लिए कुल 568 परीक्षा केंद्रों का चयन किया है।
आवदेन पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन पत्र भरने से पहले, उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय किसी भी समस्या से बचने के लिए 2024 के लिए आवश्यक एनईईटी दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रति अपलोड करनी होगी। दस्तवेजों के जानकारी नीचे दी गई है।
-
नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
-
पोस्टकार्ड साइज फोटो
-
हस्ताक्षर
-
बाएँ और दाएँ हाथ की उंगलियाँ, अंगूठे का निशान
-
श्रेणी प्रमाण पत्र
-
पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र
-
दूतावास/नागरिकता प्रमाणपत्र
-
कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
-
निवास प्रमाण पत्र
आपको बता दें कि NEET UG Exam देश में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एकमात्र प्रवेश परीक्षा है।
नीट यूजी 2024 आवेदन शुल्क
NEET UG 2024 आवेदन शुल्क के लिए उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं-
|
श्रेणियाँ |
आवेदन शुल्क |
|---|---|
|
सामान्य |
1700/- रु. |
|
सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल |
1600/- रु. |
|
एससी, एसटी, पीएच, तीसरे लिंग के उम्मीदवार |
1000/- रु. |
Also read NEET UG 2024: नीट यूजी के लिए एनटीए ने जोड़े 14 विदेशी परीक्षा शहर, यहां देखें पूरी लिस्ट
NEET UG Registration 2024- आवेदन प्रक्रिया
NEET UG Registration 2024 करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएं।
- यदि आप नए छात्र हैं, तो होमपेज पर, "New Candidate Register Here" पर क्लिक करें।
- निर्देशों को पढ़ें और Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
- आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद, पंजीकरण के दौरान उत्पन्न क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल एक ही आवेदन पत्र भरें। छात्र UMANG और DigiLocker के माध्यम से अपने दस्तावेज़ जैसे पुष्टिकरण पृष्ठ, NEET 2024 एडमिट कार्ड, स्कोर कार्ड और अन्य भी डाउनलोड कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें