NEET UG Paper Leak 2026: नीट अब परीक्षा नहीं, नीलामी बन चुकी है, हम मिलकर इसे बदलेंगे - राहुल गांधी
Abhay Pratap Singh | May 12, 2026 | 07:56 AM IST | 2 mins read
बता दें कि एनटीए ने NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है और जल्द ही उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाएं भी अपलोड किए जाने की संभावना है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 3 मई को आयोजित नीट यूजी (NEET UG) 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, नीट अब परीक्षा नहीं, नीलामी बन चुकी है।
सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कांग्रेस सांसद ने कहा, “नीट 2026 के पेपर लीक की खबर सुनी। परीक्षा नहीं - नीट अब नीलामी है। कई सवाल परीक्षा से 42 घंटे पहले व्हाट्सएप पर बिक रहे थे।”
राहुल गांधी ने आगे कहा, 22 लाख से अधिक बच्चे साल भर रात-रात भर आँखें जलाकर पढ़ते रहे और एक रात में उनका भविष्य बाजार में सरेआम नीलाम हो गया। यह पहली बार नहीं है। 10 साल में 89 पेपर लीक हुए और 48 बार दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। हर बार वही वादे और फिर वही खामोशी।
Also read NEET UG 2026 Answer Key: नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की neet.nta.nic.in पर जारी, आगे की प्रक्रिया जानें
उन्होंने आगे कहा, “मोदी जी, जब आप अपनी हर नाकामी का बिल जनता पर डालते हैं, तो गरीब के बच्चों का भविष्य भी उसी बिल में आता है। 22 लाख बच्चों का भरोसा टूटा है और मोदी सरकार से बड़ा खतरा भारत के युवाओं के सपनों के लिए कोई नहीं।”
एक्स पोस्ट में लिखा, मैं भारत के युवा के साथ हूं। यह वक्त बेहद मुश्किल है, मैं जानता हूं। लेकिन यह व्यवस्था ऐसे नहीं रहेगी। हम मिलकर इसे बदलेंगे। बता दें कि एनटीए ने नीट 2026 प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है और जल्द ही उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाएं भी अपलोड किए जाने की संभावना है।
अधिकारियों ने अभी तक पेपर लीक की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि राजस्थान एसओजी प्रश्नपत्र, कोचिंग सामग्री, टेलीग्राम ग्रुप और संदिग्ध अनियमितताओं से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। कथित तौर पर परीक्षा से पहले 400 से अधिक प्रश्नों का एक सेट प्रसारित होता मिला है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच