Trusted Source Image

‘महिला अभ्यर्थियों को आंदोलन करने की जरूरत नहीं, सरकार उनके साथ खड़ी है’ - बिहार के शिक्षा मंत्री

Press Trust of India | May 11, 2026 | 11:01 PM IST | 1 min read

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 (TRE-4) के अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा की अधिसूचना जारी करने में हो रही देरी के विरोध में पटना में प्रदर्शन किया था।

बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा- जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में हैं, तो महिला अभ्यर्थियों को सड़कों पर उतरने की क्या जरूरत है। (इमेज-एक्स/@mkrtiwari_bjp)
बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा- जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में हैं, तो महिला अभ्यर्थियों को सड़कों पर उतरने की क्या जरूरत है। (इमेज-एक्स/@mkrtiwari_bjp)

नई दिल्ली: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने 11 मई को कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा की महिला अभ्यर्थियों को आंदोलन करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि राज्य सरकार उनके अधिकारों के समर्थन में मजबूती से खड़ी है।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 (TRE-4) के अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा की अधिसूचना जारी करने में हो रही देरी के विरोध में शुक्रवार को पटना में प्रदर्शन किया था।

बिहार में बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा के जरिये 46 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति किए जाने की उम्मीद है, लेकिन यह परीक्षा अप्रैल 2026 की प्रारंभिक समय-सीमा के बावजूद आयोजित नहीं की गई है।

Also readBihar DCECE Admit Card 2026: बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 14 मई को होंगे जारी

पुलिसकर्मियों के महिला प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने के बारे में पूछे जाने पर शिक्षा मंत्री ने कहा, “आंदोलन की क्या जरूरत है। हमारी बेटियां हमारी ताकत हैं और राष्ट्र की समृद्धि की आधारशिला हैं।”

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश ने आगे कहा, “जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में हैं, तो महिला अभ्यर्थियों को सड़कों पर उतरने की क्या जरूरत है।”

पटना पुलिस ने शुक्रवार को विरोध मार्च निकाल रहे अभ्यर्थियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग और लाठीचार्ज किया था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications