Trusted Source Image

MP PAT Answer Key 2026: एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट की आंसर की esb.mp.gov.in पर जारी, 14 मई तक दर्ज करें आपत्ति

Abhay Pratap Singh | May 11, 2026 | 07:18 PM IST | 2 mins read

एमपी पीएटी 2026 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, टीएसी कोड और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 का आयोजन 8 मई को किया गया था। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 का आयोजन 8 मई को किया गया था। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आज प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से अपनी एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट की आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी पीएटी 2026 आंसर की पर अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज कराने के लिए एप्लीकेशन नंबर, टीएसी कोड और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2026 का आयोजन 8 मई को किया गया था।

आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “एमपी पीएटी आंसर की ऑब्जेक्शन लिंक 11 मई से 14 मई, 2026 तक सक्रिय रहेगी।” कैंडिडेट एमपी पीएटी आंसर की 2026 के माध्यम से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उन्हें 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा।

बोर्ड की ओर से एमपी पीएटी 2026 परीक्षा कृषि/ बागवानी/ वानिकी में बीएससी तथा कृषि इंजीनियरिंग में बीटेक प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

Also readMP: एमपी राज्य शिक्षा केंद्र ने बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न टीचर ट्रेनिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां की जारी

MP PAT 2026 Provisional Answer Key: डाउनलोड करें

एमपी पीएटी 2026 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘MP PAT Answer Key 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर एमपी पीएटी उत्तर कुंजी 2026 प्रदर्शित होगी।

MP PAT Answer Key Objection 2026: आपत्ति कैसे उठाएं?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपी पीएटी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
  • “ऑब्जेक्शन लिंक - प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026” पर क्लिक करें।
  • एमपी पीएटी 2026 आंसर की आपत्ति लिंक चुनें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करके पोर्टल में जाएं।
  • संबंधित प्रश्न का चयन करें और आपत्ति विवरण दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन सबमिट करें और रसीद को सुरक्षित रखें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications