Press Trust of India | May 11, 2026 | 06:39 PM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 10 मई, 2026 को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.87 रहा।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के एक गांव में 15 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में एक विषय में सफल न हो पाने के कारण काफी परेशान था।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने 10 मई, 2026 (रविवार) को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.87 रहा।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अमन कुमार ने थथल जंगल स्थित सरकारी हाई स्कूल से परीक्षा दी थी और वह एक विषय में ‘कंपार्टमेंट’ पाने के बाद तनाव में था।
पुलिस के अनुसार, रविवार को जब परिणाम घोषित हुए, तब अमन घर पर अकेला था। उसके पिता दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे, जबकि उसकी माता एक समारोह में शामिल होने गई थीं।
जब अमन को अपने पता चला कि एक विषय में उसको ‘कंपार्टमेंट’ मिला है, तो उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और छत से फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, दोपहर में जब उसकी मां घर लौटी तो उसने दरवाजा बंद पाया। बार-बार आवाज देने पर भी महिला को कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने खिड़की से कमरे के अंदर देखा और अमन को लटका हुआ पाया।
इसके बाद स्थानीय लोगों को सूचना दी गई और मामले की सूचना तलाई पुलिस थाने को दी गई। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घुमारविन के पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या माना जा रहा है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नं