Trusted Source Image

CG Mandi SI Answer Key 2026: सीजी मंडी एसआई आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि कल, जल्द आएगा रिजल्ट

Abhay Pratap Singh | May 11, 2026 | 05:39 PM IST | 2 mins read

सीजी मंडी सब इंस्पेक्टर आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

छत्तीसगढ़ मंडी एसआई मॉडल आंसर की 2026 7 मई को जारी की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
छत्तीसगढ़ मंडी एसआई मॉडल आंसर की 2026 7 मई को जारी की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBS126) के मॉडल उत्तर पर चुनौती दर्ज कराने की विंडो कल बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार सीजी मंडी एसआई आंसर की 2026 पर अंतिम तिथि 12 मई, 2026 (दोपहर 3:00 बजे) तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

सीजी मंडी सब इंस्पेक्टर आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेजों के बिना प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ मंडी एसआई 2026 परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की गई थी और मॉडल उत्तर 7 मई को जारी कर दिया गया। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी। इसके बाद परीक्षा मंडल की ओर से सीजी मंडी एसआई रिजल्ट 2026 घोषित किया जाएगा।

Also readCG Vyapam MSc Nursing Admit Card 2026: सीजी एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 14 मई को

उम्मीदवार सीजी मंडी एसआई आंसर की 2026 की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। निर्धारित तिथि व समय के बाद आपत्ति पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। चुनौती दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है।

सीजी मंडी एसआई मॉडल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को व्यापम की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

CG Mandi SI Answer Key 2026 Objection Window: आपत्ति कैसे दर्ज करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार छत्तीसगढ़ मंडी एसआई मॉडल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘दावा-आपत्ति’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications