Trusted Source Image

MP: एमपी राज्य शिक्षा केंद्र ने बीएड, डीएलएड सहित विभिन्न टीचर ट्रेनिंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश तिथियां की जारी

Saurabh Pandey | May 8, 2026 | 10:03 AM IST | 1 min read

राज्य शिक्षा केन्द्र के अपर संचालक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार राज्य शिक्षा केन्द्र की वेबसाइट rsk.mponline.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी राज्य शिक्षा केन्द्र की वेबसाइट rsk.mponline.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)
इच्छुक अभ्यर्थी राज्य शिक्षा केन्द्र की वेबसाइट rsk.mponline.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। अभ्यर्थी राज्य शिक्षा केन्द्र की आधिकारिक वेबसाइट rsk.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार एमएड, एमए मनोविज्ञान (व्यवहारिक), पीजीडीजीसी, बीएड, डीएलएड, डीपीएसई एवं पीजीडीईएलटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में होगी।

MP RSK Teacher Training Courses: कोर्सवाइज प्रवेश कार्यक्रम

  1. डीएलएड - 15 मई से 14 अगस्त 2026
  2. बीएड - 25 मई से 27 जुलाई 2026
  3. एमएड - 1 जून से 30 जुलाई 2026
  4. पीजीडीईएलटी - 3 जून से 22 जून 2026 तक
  5. डीपीएसई - 8 जून से 31 जुलाई 2026 तक
  6. एमए मनोविज्ञान एवं पीजीडीजीसी - 8 जून से 31 जुलाई 2026 तक

Also read CG PET Admit Card 2026: सीजी पीईटी एडमिट कार्ड vyapamprofile.cgstate.gov.in पर जारी, 14 मई को एग्जाम

सरकारी शिक्षण संस्थाओं में संचालित होंगे पाठ्यक्रम

यह प्रवेश प्रक्रिया राज्य की विभिन्न सरकारी शिक्षण संस्थाओं में संचालित पाठ्यक्रमों के लिए होगी। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित संस्थान शामिल हैं-

  1. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET)
  2. शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय (CTE)
  3. प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान (IASE)
  4. विशेष संस्थान जैसे: अंग्रेजी भाषा (English), पूर्व प्राथमिक (Pre-primary), और मनोविज्ञान (Psychology) प्रशिक्षण महाविद्यालय।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications