Santosh Kumar | May 7, 2026 | 05:55 PM IST | 1 min read
विज्ञापित रिक्तियों की संख्या के लगभग 2.7 गुना (कुल 12,333 उम्मीदवार) उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया गया है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अंतिम उत्तर कुंजी के साथ-साथ, बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची भी जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में कुल 12,333 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर परिणाम और मेरिट सूची देख सकते हैं।
सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) और समकक्ष पदों के लिए सीधी भर्ती के अंतर्गत, दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा (डीवी/पीएसटी) के लिए पात्र उम्मीदवारों से संबंधित अधिसूचना और कटऑफ मार्क्स जारी किए हैं।
पात्र उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन और डीवी/पीएसटी की प्रक्रिया, संभावित रूप से मई के तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम के स्थान, तिथि और समय से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
डीवी/पीएसटी में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जून 2026 में आयोजित होने की संभावना है। बोर्ड ने 8 प्रश्नों/उत्तर विकल्पों को गलत होने के कारण रद्द करने का निर्णय लिया है।
Also readUP Police Recruitment: यूपी पुलिस में होंगी 1 लाख भर्तियां, सीएम योगी ने किया ऐलान
लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को कुल 4 पालियों में आयोजित की गई। यूपीपीआरपीबी ने प्रोविजनल उत्तर कुंजी के संबंध में प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापित रिक्तियों की संख्या के लगभग 2.7 गुना (कुल 12,333 उम्मीदवार) उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया गया है।विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ अंक इस प्रकार हैं-
श्रेणीवार यूपी पुलिस एसआई कटऑफ। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
सभी क्षेत्रीय बोर्डों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए मेरिट लिस्ट और अंतिम परिणाम की पीडीएफ जारी कर दी हैं। उम्मीदवार अब अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके अपने परिणाम देख सकते हैं।
Santosh Kumar