Trusted Source Image

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में होंगी 1 लाख भर्तियां, सीएम योगी ने किया ऐलान

Saurabh Pandey | April 28, 2026 | 09:38 PM IST | 1 min read

सीएम योगी ने नवचयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को ईमानदारी से पूरा किया है, अब युवाओं का दायित्व है कि वे साफ नीयत, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपनी सेवा दें।

यूपी पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा और फिजिकल स्टैंडर्ड और फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट जैसे चरण होते हैं। ( इमेज - सोशल मीडिया)
यूपी पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा और फिजिकल स्टैंडर्ड और फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट जैसे चरण होते हैं। ( इमेज - सोशल मीडिया)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) इस वर्ष एक लाख नई भर्तियां करने जा रहा है। इसमें होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई और बाकी विभिन्न पद शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग में चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में इसका ऐलान किया।

यूपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत कई अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां होंगी। कुछ भर्तियां पहले से चल रही हैं, जबकि, कई पदों के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है।

सीएम योगी ने कही ये बातें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि हर युवा को, जो योग्य है, क्षमतावान है, उसके लिए ये अच्छा अवसर है। भर्ती बोर्ड ऐसे युवाओं को मौका दे रहा है। हमने कुशल खिलाड़ियों की भर्ती की है। देश के अंदर यूपी पहला राज्य है, जिसने 500 से ज्यादा कुशल खिलाड़ियों को भी यूपी पुलिस का हिस्सा बनाया है। उसी का परिणाम है कि जब भी कोई प्रतियोगिता होती है तो यूपी पुलिस इसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन करती है।

Capture

Also read SSC GD Exam 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड अस्पष्ट होने पर क्या करें, निर्देश जारी

UP Police Recruitment: चयन प्रक्रिया

बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा और फिजिकल स्टैंडर्ड और फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट जैसे चरण होते हैं। फिजिकल स्टैंडर्ड में लंबाई, सीना, वजन आदि मापा जाता है, जबकि एफिसिएंसी टेस्ट में दौड़ होती है। पुरुष अभ्यर्थियों को 28 मिन्ट में 4.8 किमी और महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी दौड़ पूरी करनी पड़ती है। इसके अलावा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के भी चरण होते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications