Trusted Source Image

RRB NTPC Final Result 2024: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल फाइनल रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

Santosh Kumar | May 7, 2026 | 05:13 PM IST | 1 min read

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, स्टेशन मास्टर और कमर्शियल अप्रेंटिस जैसे ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए किया गया।

सभी क्षेत्रीय बोर्डों ने आधिकारिक वेबसाइटों पर मेरिट लिस्ट और अंतिम परिणाम की पीडीएफ जारी कर दी हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
सभी क्षेत्रीय बोर्डों ने आधिकारिक वेबसाइटों पर मेरिट लिस्ट और अंतिम परिणाम की पीडीएफ जारी कर दी हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल 2024 परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। सभी क्षेत्रीय बोर्डों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए मेरिट लिस्ट और अंतिम परिणाम की पीडीएफ जारी कर दी हैं। उम्मीदवार अब अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके अपने परिणाम देख सकते हैं। ये परिणाम सीबीटी-1, सीबीटी-2, सीबीएटी/टाइपिंग टेस्ट के आधार पर तैयार किए गए हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, स्टेशन मास्टर और कमर्शियल अप्रेंटिस जैसे ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

RRB NTPC Scorecard 2024: स्कोरकार्ड लिंक शाम 7 बजे से एक्टिव

स्टेशन मास्टर के पद के लिए उम्मीदवार कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) का स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालनी होगी। स्कोरकार्ड 7 मई को शाम 7:00 बजे से उपलब्ध होगा।

मेडिकल जांच के लिए 24 रुपये शुल्क देना होगा। हालांकि, यदि किसी विशेष जांच जैसे CT स्कैन या अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ती है और सुविधा रेलवे अस्पताल में उपलब्ध नहीं होती, तो उसका खर्च उम्मीदवार को खुद देना पड़ सकता है।

RRB NTPC Result 2024: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं-

  • आरआरबी की सबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर विजिट करें।
  • 'आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
  • आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवार इसमें रोल नंबर की जांच करें और डाउनलोड करें।

Also readRRB NTPC UG Admit Card 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड जारी, 7 मई से परीक्षा

RRB NTPC Graduate Cutoff 2024: आरआरबी एनटीपीसी कटऑफ

1778154200483श्रेणी 1, श्रेणी 2 और श्रेणी 3 के लिए दस्तावेज सत्यापन हेतु शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के कट-ऑफ अंक। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications