Saurabh Pandey | May 4, 2026 | 04:03 PM IST | 1 min read
आरआरबी एनटीपीसी 12वीं लेवल परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड प्रत्येक निर्धारित परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किया जा रहा है। 7 मई की परीक्षा का एडमिट कार्ड 3 मई को जारी किया गया था, जबकि 8 मई की परीक्षा का एडमिट कार्ड 4 मई को जारी किया गया है।

नई दिल्ली : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 7 और 8 मई को एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवारों को वैलिड पहचान पत्र और पासपोर्ट आकार की फोटो भी लानी होगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, शिफ्ट का समय आदि जैसी सभी आवश्यक जानकारी शामिल है।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा 2026 में कुल 63,27,474 उम्मीदवार शामिल होने जा रहे हैं। यह परीक्षा 7, 8 और 9 मई तथा 13, 14, 16, 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली है।
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2026 में प्रत्येक उम्मीदवार के लिए आवंटित शिफ्ट का समय दिया गया है। सीबीटी 1 तीन शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा- सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक और शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक। उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट पर छपे समय के अनुसार उपस्थित होना होगा।