MCC NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 अंतिम सीट आवंटन परिणाम mcc.nic.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | August 25, 2024 | 04:52 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 प्रोविजनल रिजल्ट के खिलाफ 25 अगस्त सुबह 11 बजे तक प्राप्त शिकायतों के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया है।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज यानी 25 अगस्त को राउंड 1 नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए अंतिम सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 अंतिम सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिशन के पहले राउंड में 26,109 उम्मीदवारों ने एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में सीटें हासिल की हैं। सभी 17 नीट यूजी टॉपर्स को एम्स दिल्ली में एमबीबीएस सीटें आवंटित की गई हैं। बता दें कि, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा फाइनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट PDF में उपलब्ध कराई गई है।
नीट यूजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 29 अगस्त तक अपने निर्धारित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद, मेडिकल कॉलेज नामांकित उम्मीदवारों के विवरण का सत्यापन करेंगे और 30 अगस्त से 31 अगस्त के बीच एमसीसी द्वारा डेटा साझा किया जाएगा।
Also read NEET PG 2024 Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जल्द होगा जारी, mcc.nic.in से कर सकेंगे आवेदन
एमसीसी नीट यूजी 2024 आवंटन सूची में NEET 2024 अखिल भारतीय रैंक, आवंटित कोटा, आवंटित संस्थान, पाठ्यक्रम, आवंटित श्रेणी और अभ्यर्थी की श्रेणी सहित अन्य विवरण देख सकते हैं। उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करते समय नीट यूजी सीट आवंटन पत्र और आवेदन पत्र पर अपलोड की गई आठ पासपोर्ट साइज की फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेज ले जाने होंगे।
सूचना में कहा गया कि, “उम्मीदवार यूजी काउंसलिंग 2024 के दूसरे राउंड के लिए 09.09.2024 को शाम 05:00 बजे तक नामित दिव्यांग केंद्रों से जारी किए गए पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। एमसीसी के कॉल सेंटर का कार्य समय जन्माष्टमी के अवसर पर 26.08.2024 (सोमवार) को सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक होगा।”
NEET 2024 Counselling Round 1 Seat Allotment Result: कैसे डाउनलोड करें?
नीट यूजी 2024 काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध 'यूजी मेडिकल' सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब, “Final Result of Round 1 NEET UG 2024” पर क्लिक करें।
- एक नए पेज पर नीट यूजी राउंड-1 रिजल्ट पीडीएफ फाइल खुलेगी।
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर या अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) जांचें।
- सीट आवंटन आदेश को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]UP Police Exam 2024: यूपी कांस्टेबल परीक्षा में दूसरे दिन 6.57 लाख से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, 20 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने भी पेपर लीक की झूठी अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ लखनऊ के हुसैनगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार