NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए च्वाइस-फिलिंग प्रक्रिया आज से mcc.nic.in पर शुरू
Abhay Pratap Singh | August 16, 2024 | 09:55 AM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट यूजी च्वाइस-फिलिंग का आयोजन 20 अगस्त को रात 11:55 बजे तक किया जाएगा। रिजल्ट 23 अगस्त को जारी होगा।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से आज यानी 16 अगस्त से नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वैध नीट यूजी स्कोर और 15% एआईक्यू सीटों में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार वरीयता के क्रम में मेडिकल कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के अपने विकल्प का चयन कर सकते हैं।
एमसीसी ने डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विकल्प भरने से पहले संबंधित मेडिकल कॉलेजों के आधिकारिक पोर्टल पर फीस संरचना और अन्य अतिरिक्त शुल्क की जांच करने की सलाह दी है। सूचना में कहा गया कि कुछ अखिल भारतीय कोटा (AIQ) कॉलेजों में फीस संरचना अधिक हो सकती है।
MCC NEET UG काउंसलिंग 2024 सुधार विंडो आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर होस्ट की जाएगी। एमसीसी नीट यूजी 2024 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन विंडो 20 अगस्त को बंद कर दी जाएगी। एमसीसी भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए उनकी योग्यता और भरे गए विकल्पों के आधार पर नीट यूजी सीट आवंटन सूची 2024 जारी करेगा।
Also read NEET PG Result Date 2024: नीट पीजी परिणाम तिथि जल्द होगी जारी; स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक जानें
एमसीसी नीट यूजी च्वाइस-फीलिंग प्रक्रिया 20 अगस्त को रात 11:55 बजे समाप्त हो जाएगी। राउंड-1 काउंसलिंग का सीट एलोकेशन 21 अगस्त और 22 अगस्त को पूरा होगा। सीट आवंटन परिणाम 23 अगस्त को जारी किया जाएगा। सीट आवंटित उम्मीदवारों को 24 अगस्त से 29 अगस्त तक अलॉट हुए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 5,000 रुपये का गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क और 2 लाख रुपये का वापसी योग्य सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एमसीसी की वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
अखिल भारतीय कोटा 15% के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) और अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में NEET UG पंजीकरण शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये और आरक्षित श्रेणियों के लिए 500 रुपये है। सामान्य और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को क्रमशः 10,000 रुपये और 5,000 रुपये की वापसी योग्य सुरक्षा जमा राशि का भुगतान करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी