NEET UG Counselling 2026: स्पेशल स्ट्रे राउंड के बाद भी एमबीबीएस की 400 से अधिक सीटें खाली

Press Trust of India | November 11, 2026 | 05:04 PM IST | 1 min read

सूत्रों के मुताबिक, खाली रह गई सीट की संख्या पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है, क्योंकि पिछले साल एमबीबीएस की केवल 60-70 सीट खाली रह गई थीं।

विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड का आयोजन नियमित मेडिकल काउंसलिंग राउंड के बाद खाली रह गई सीट को भरने के लिए किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग के विशेष ‘स्ट्रे वैकेंसी राउंड’ के बाद बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS) की कुल 411 सीट खाली रह गईं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विशेष राउंड की सीट सूची में एमबीबीएस की 948 खाली सीट शामिल थीं। इनमें से 537 सीट अभ्यर्थियों को आवंटित की गईं, जबकि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद 411 सीट खाली रह गईं।

सूत्रों के मुताबिक, खाली रह गई सीट की संख्या पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है, क्योंकि पिछले साल एमबीबीएस की केवल 60-70 सीट खाली रह गई थीं।

Also read MP NEET UG Counselling 2026: एमपी नीट काउंसलिंग स्ट्रे-वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी, चॉइस फिलिंग 11 नवंबर से

स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहले के काउंसलिंग राउंड पूरे होने के बाद बची हुई सीट को भरने के लिए एमसीसी ने स्पेशल ‘स्ट्रे वैकेंसी राउंड’ आयोजित किया था।

उच्चतम न्यायालय ने एमसीसी को काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित करने का निर्देश दिया था, लेकिन समिति ने पांचवां राउंड भी आयोजित किया।

विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड का आयोजन नियमित मेडिकल काउंसलिंग राउंड के बाद खाली रह गई सीट को भरने के लिए किया गया था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]