NEET UG Answer Key 2024: नीट यूजी उत्तर कुंजी के खिलाफ exams.nta.ac.in पर दर्ज कराएं आपत्ति, कल आखिरी तिथि
Abhay Pratap Singh | May 30, 2024 | 10:39 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी प्रीलिम्स आंसर की 2024 के खिलाफ चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक 2024 के लिए आपत्ति विंडो खोल दी है। नीट यूजी प्रवेश परीक्षा 2024 में उपस्थित और एंट्रेंस एग्जाम में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्र नीट यूजी 2024 आंसर की के खिलाफ चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
उम्मीदवारों को नीट यूजी आंसर की के विरुद्ध चुनौती दर्ज कराने के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर विजिट करना होगा। नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2024 के खिलाफ उम्मीदवार कल यानी 31 मई की रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
नीट यूजी प्रीलिम्स आंसर की 2024 के खिलाफ चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट का आयोजन मेडिकल प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Also read NEET UG Answer Key 2024: नीट यूजी प्रोविजनल आंसर-की exams.nta.ac.in/NEET पर जारी; ऐसे करें डाउनलोड
NEET UG 2024 प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये (गैर-वापसी) फीस का भुगतान करना होगा। NEET UG 2024 परीक्षा 5 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की गई थी। इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 24 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
नीट यूजी परीक्षा भारत के 571 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में बनाए गए 4,750 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। नीट यूजी परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। NEET UG उत्तर कुंजी 2024 की सहायता से उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
NEET UG Answer Key 2024: कैसे आपत्तियां उठाएं?
NEET UG 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
- ‘उत्तर कुंजी चुनौती के लिए आवेदन करें’ पर क्लिक करें।
- टेस्ट बुकलेट कोड का चयन करें और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- चुनौती के लिए प्रश्न का चयन करें और फिर सही उत्तर का चयन करें।
- ‘अपना दावा सुरक्षित करें और शुल्क का भुगतान करें’ पर क्लिक करें।
- NEET UG उत्तर कुंजी चुनौती शुल्क का भुगतान करें।
- पेज डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी