NEET UG Answer Key 2024: नीट यूजी आंसर की जल्द होगी जारी, exams.nta.ac.in से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | May 23, 2024 | 12:24 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी फाइनल आंसर की रिजल्ट जारी होने से कुछ घंटे पहले सार्वजनिक की जाएगी। एनटीए नीट 2024 फाइनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्रश्नों को चुनौती देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से जल्द ही नीट यूजी आंसर की जारी की जाएगी। नीट यूजी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर आंसर की चेक कर सकेंगे। नीट यूजी आंसर की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि की जरूरत होगी।
एनटीए की तरफ से नीट आंसर की जारी होने के बाद यदि कोई अभ्यर्थी आंसर में दिए गए उत्तर से संतुष्ट नहीं है, तो वह उसे चुनौती दे सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को प्रति चुनौती 200 रुपये का शुल्क देना होगा। यदि उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर की फिर से अपडेट की जाएगी। इसके आधार पर ही फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
नीट यूजी फाइनल आंसर की रिजल्ट जारी होने से कुछ घंटे पहले सार्वजनिक की जाएगी। एनटीए नीट 2024 फाइनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्रश्नों को चुनौती देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नीट आंसर की के साथ एनटीए ऑफलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं (ओएमआर शीट की स्कैन की गई छवियां) और प्रश्न भी अपलोड करेगा। इन सभी को उम्मीदवारों द्वारा लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके Exams.nta.ac.in/NEET से डाउनलोड किया जा सकता है।
नीट यूजी परीक्षा इस साल भारत के 557 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई। NEET UG 2024 कुल 720 अंकों के लिए आयोजित की गई, जिसे 4 विषयों और 8 खंडों में समान रूप से विभाजित किया गया था।
छात्र-छात्राओं की उपस्थिति
एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नीट यूजी 2024 परीक्षा में कुल 9,96,393 मेल कैंडिडेट और 13,31,321 फीमेल कैंडिडेट शामिल हुईं। इनमें पुरुष उम्मीदवारों की उपस्थिति 96.92% थी। वहीं, महिला उम्मीदवारों की 96.96 प्रतिशत और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों की उपस्थिति 94.44 फीसदी दर्ज की गई।
NEET UG Answer Key 2024: नीट यूजी रिजल्ट
नीट यूजी फाइनल आंसर की 2024 की घोषणा के बाद एनटीए 14 जून को नीट यूजी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। बता दें कि नीट यूजी एग्जाम 2024 में सबसे अधिक उपस्थित दर्ज कराने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु और कर्नाटक राज्य शामिल हैं।
NEET UG 2024: आंसर की चैलेंज का तरीका
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब, आंसर की चैलेंज लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, टेस्ट बुकलेट कोड और कैप्चा दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर उत्तर विकल्पों के साथ प्रश्न प्रदर्शित होंगे।
- जिन प्रश्नों को आप चुनौती देना चाहते हैं, उनके लिए उन विकल्पों का चयन करें जिन्हें आप सही मानते हैं।
- अब, उम्मीदवारों को 'सबमिट' बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद प्रति चुनौती 200 रुपये चुनौती शुल्क का भुगतान करना होगा।
अगली खबर
]NEET UG 2024: नीट यूजी के नतीजों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, परीक्षा दोबारा कराने की याचिका खारिज
कथित कदाचार और पेपर लीक के कारण इस साल नीट यूजी परीक्षा रद्द करने की मांग की थी। हालांकि,सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे और दोबारा परीक्षा नहीं होगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’