NEET UG Admit Card 2024: नीट यूजी एडमिट कार्ड एनटीए जल्द करेगा जारी, 5 मई को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | May 1, 2024 | 07:35 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी परीक्षा 2024 में शामिल होने के लिए करीब 24 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया है। नीट यूजी एग्जाम 3 घंटे 20 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जल्द ही नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा यूजी 2024 (नीट यूजी 2024) 5 मई को आयोजित की जाएगी।
नीट यूजी हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा यूजी 2024 में उपस्थित होने के लिए लगभग 24 लाख उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन किया है।
नीट प्रश्नपत्र में चार विषयों भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणीशास्त्र से प्रश्न पूछे जाएंगे। नीट यूजी 2024 पेपर में कुल 720 अंकों के लिए 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सेक्शन बी में उम्मीदवारों को 15 में से सिर्फ 10 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। नीट यूजी प्रश्नपत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे 20 मिनट का समय दिया जाएगा।
Also read NEET Admit Card 2024 Live: नीट एडमिट कार्ड 2024 जल्द, जानें डेट और टाइम, डाउनलोड प्रक्रिया
नीट यूजी परीक्षा 2024 में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। NEET UG Exam 2024 दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक ऑफलाइन मोड यानी पेन और पेपर के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
NEET Hall Ticket 2024: डाउनलोड करें
नीट यूजी परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार एनटीए नीट यूजी हॉल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ या neet.ntaonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर, NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- NEET हॉल टिकट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परीक्षा केंद्र, समय, स्थान और व्यक्तिगत विवरण जांचें।
- किसी भी विसंगति के मामले में तुरंत हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र