NEET UG 2026 Answer Key: नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की neet.nta.nic.in पर जारी, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 6, 2026 | 07:30 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2026 प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 6 मई को नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से नीट यूजी 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर चुनौतियां दर्ज कराने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से परीक्षार्थी नीट यूजी आंसर की 2026 आपत्ति विंडो लॉगिन कर सकेंगे।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “सभी सीरीज के प्रश्न पत्र की प्रोविजनल आंसर की एनटीए नीट की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं। उम्मीदवार, स्कैन की गई ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं को वेबसाइट पर अपलोड किए जाने के बाद प्रोविजनल उत्तर कुंजियों को चुनौती दे सकते हैं। ओएमआर शीट अपलोड करने और चुनौती राउंड का कार्यक्रम अलग से सूचित किया जाएगा।”
नीट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीवारों को लागू शुल्क और सहायक दस्तावेज पीडीएफ प्रारूप में ऑनलाइन माध्यम में अपलोड करना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 मई, 2026 को भारत और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - यूजी 2026 आयोजित किया।
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद एनटीए नीट यूजी 2026 फाइनल आंसर की 2026 और नीट यूजी 2026 रिजल्ट घोषित करेगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NEET UG Answer Key 2026 Out: नीट आंसर की डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनटीए नीट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- ‘नीट यूजी 2026 प्रोविजनल आंसर की’ पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगा।
- उम्मीदवार जांचें और संभावित अंकों की गणना करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’