Trusted Source Image

AIIMS INI SS July 2026 Result: एम्स आईएनआई एसएस जुलाई रिजल्ट स्टेज 1 परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | May 6, 2026 | 06:03 PM IST | 2 mins read

आईएनआई एसएस जुलाई 2026 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

एम्स दिल्ली ने 25 अप्रैल को आईएनआई एसएस जुलाई 2026 परीक्षा आयोजित की थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एम्स दिल्ली ने 25 अप्रैल को आईएनआई एसएस जुलाई 2026 परीक्षा आयोजित की थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने 6 मई को जुलाई सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपॉर्टेंस सुपर-स्पेशलिटी (INI-SS) 2026 स्टेज 1 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आईएनआई एसएस जुलाई 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

एम्स आईएनआई एसएस जुलाई रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर सहित अन्य विवरण शामिल हैं। जुलाई सत्र के आईएनआई एसएस 2026 परिणाम में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को विभागीय मूल्यांकन में शामिल होना होगा। आईएनआई एसएस जुलाई 2026 परीक्षा सीबीटी मोड में 25 अप्रैल को आयोजित की गई थी।

जुलाई 2026 सत्र के लिए एम्स दिल्ली ने आईएनआई एसएस कटऑफ के आधार पर दो मेरिट लिस्ट जारी की है, जिसमें कॉमन मेरिट लिस्ट और एम्स मेरिट लिस्ट शामिल हैं। एम्स मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को विभागीय मूल्यांकन के लिए बुलाया जाता है और विभागीय मूल्यांकन के बाद अंतिम परिणाम घोषित किए जाते हैं। आईएनआई एसएस परीक्षा साल में दो बार जनवरी और जुलाई में कराई जाती है।

Also readNEET 2026 Expected Cutoff: नीट कैटेगरी वाइज अपेक्षित कटऑफ जानें, 720 में से उत्तीर्ण अंक और परसेंटाइल जांचें

INI SS July Result 2026: आईएनआई एसएस जुलाई 2026 स्टेज 1 सीबीटी रिजल्ट कैसे जांचें?

उम्मीदवार एम्स आईएनआई एसएस 2026 रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • ‘जुलाई 2026 INI SS रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
  • आईएनआई एसएस 2026 रिजल्ट पीडीएफ दिखाई देगा।
  • ‘Ctrl+F’ कुंजी का उपयोग करके रोल नंबर जांचें।

AIIMS INI SS Counselling 2026: आईएनआई एसएस जुलाई 2026 काउंसलिंग

आईएनआई एसएस जुलाई 2026 मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा और अपने पसंदीदा कॉलेजों और विशेषज्ञताओं का चयन करना होगा। आईएनआई एसएस काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है।

आईएनआई एसएस काउंसलिंग 2026 शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के माध्यम से एम्स नई दिल्ली सहित सभी नए एम्स, जिपमर पुडुचेरी, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, निमहांस बेंगलुरु और एससीटीआईएमएसटी तिरुवनंतपुरम जैसे संस्थानों में डीएम, एमसीएच तथा एमडी (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications