Trusted Source Image

NEET 2026 Expected Cutoff: नीट कैटेगरी वाइज अपेक्षित कटऑफ जानें, 720 में से उत्तीर्ण अंक और परसेंटाइल जांचें

Abhay Pratap Singh | May 4, 2026 | 05:47 PM IST | 2 mins read

नीट कटऑफ वह न्यूनतम अंक या परसेंटाइल है, जिसे परीक्षा पास करने और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्राप्त करना अनिवार्य होता है।

Back

NEET 2026 Rank Predictor

Estimate your NEET 2026 All India Rank from your expected marks. Use the Rank Predictor now to get quick insights and plan your next steps smartly.

Try Now
नीट क्वालीफाइंग कटऑफ और नीट 2026 एडमिशन कटऑफ दोनों अलग-अलग होते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट क्वालीफाइंग कटऑफ और नीट 2026 एडमिशन कटऑफ दोनों अलग-अलग होते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई को एक ही शिफ्ट में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट–अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 सफलतापूर्वक आयोजित किया। परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करना आवश्यक है। उम्मीदवार यहां नीट 2026 का संभावित कटऑफ देख सकते हैं।

नीट 2026 कटऑफ क्या है?

नीट कटऑफ वह न्यूनतम अंक या परसेंटाइल है, जिसे परीक्षा पास करने और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्राप्त करना अनिवार्य होता है। नीट यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा का आयोजन भारत में मेडिकल और बीडीएस सहित अन्य स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। नीट परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है।

NEET Cut Off 2026: नीट कटऑफ को प्रभावित करने वाले कारक

नीट कटऑफ विभिन्न श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग तय किया जाता है। नीट कटऑफ को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं:

  • परीक्षा का कठिनाई स्तर - नीट परीक्षा का स्तर कठिन है, तो कटऑफ नीचे जाती है और आसान है तो कटऑफ बढ़ जाती है।
  • उम्मीदवारों की संख्या - नीट एग्जाम में शामिल छात्रों की संख्या जितनी अधिक होगी, प्रतिस्पर्धा उतनी ही बढ़ेगी और कटऑफ अंक ऊपर जा सकती है।
  • सीटों की संख्या - मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में कुल सीटों की संख्या कटऑफ अंक को प्रभावित करती है। कम सीटें होने पर कटऑफ ज्यादा होगी।
  • उम्मीदवारों का प्रदर्शन - नीट परीक्षा में यदि अभ्यर्थियों का औसत प्रदर्शन बेहतर रहता है, तो कटऑफ अंक बढ़ने की संभावना होती है।

Also readNEET 2026 Safe Score for Dental: डेंटल में प्रवेश के लिए नीट सेफ स्कोर क्या है? अपेक्षित अंक जानें

नीट उत्तीर्ण अंक व पर्सेंटाइल क्या है?

नीट 2026 क्वालिफाई करने के लिए संभावित अंक इस प्रकार हो सकते हैं: सामान्य/अंतरराष्ट्रीय उम्मीदवारों के लिए 50वां परसेंटाइल (720 में से करीब 135 से 140+ अंक), जबकि ओबीसी/ एससी/ एसटी के लिए 40वां परसेंटाइल (720 में से लगभग 105 से 110+ अंक) है।

नीट 2026 क्वालीफाइंग कटऑफ और नीट 2026 एडमिशन कटऑफ दोनों अलग-अलग होते हैं। नीट क्वालीफाइंग कटऑफ परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए होती है, जबकि नीट एडमिशन कटऑफ के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को यूजी मेडिकल प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाता है।

सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 15% एआईक्यू सीटों पर प्रवेश के लिए एमसीसी द्वारा तथा 85% राज्य कोटा सीटों पर दाखिले के लिए राज्य प्राधिकारिण द्वारा नीट कटऑफ जारी किया जाता है।

NEET Expected Cutoff 2026: नीट 2026 संभावित कटऑफ अंक

नीचे सारणी में उम्मीदवार नीट 2026 की अपेक्षित कटऑफ जांच सकते हैं:

कैटेगरीनीट 2026 अपेक्षित कटऑफ
अनारक्षित690 - 150
एससी/ एसटी/ ओबीसी149 - 118
अनारक्षित- दिव्यांग148 - 130
एससी/ ओबीसी/ ओबीसी - दिव्यांग130 - 118
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications