NEET UG Result 2024: नीट यूजी परिणाम exams.nta.ac.in पर जारी, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 20, 2024 | 12:04 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज यानी 20 जुलाई को नीट यूजी 2024 परिणाम केंद्र-वार और शहर-वार जारी कर दिया है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएडट परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET/ या neet.ntaonline.in पर जाकर नीट यूजी 2024 रिजल्ट देख सकते हैं।
नीट यूजी परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करने नीट यूजी 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल करीब 24 लाख उम्मीदवार नीट परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 1563 उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी।
नीट यूजी अंकन योजना के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे। जबकि, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। इसके अलावा, अनुत्तरीय प्रश्नों के लिए अभ्यर्थियों को न ही कोई अंक दिया जाएगा और न ही कोई अंक काटा जाएगा।
इस साल, NTA NEET UG परीक्षा 5 मई को देश भर के 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, ग्रेस मार्क्स प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए एनटीए ने 23 जून को नीट यूजी 2024 री-एग्जाम का आयोजन किया था। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NEET UG 2024 Result Live: डाउनलोड कैसे करें?
हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने NTA को आदेश देते हुए 20 जुलाई को NEET UG परिणाम जारी करने को कहा था। उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से नीट यूजी 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध NEET UG 2024 Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद, स्क्रीन पर नीट यूजी स्कोरकार्ड 2024 पीडीएफ में प्रदर्शित होगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए अभ्यर्थी प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा