Trusted Source Image

NEET PG 2024: नीट पीजी के लिए परीक्षा शहर चयन सुविधा कल से nbe.edu.in पर होगी शुरू, एग्जाम 11 जुलाई को

Abhay Pratap Singh | July 18, 2024 | 10:20 PM IST | 2 mins read

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, एनबीईएमएस और एमओएचएफडब्ल्यू (भारत सरकार) द्वारा उठाए जा रहे सुरक्षा उपायों के चलते यह परीक्षा देश भर के 185 परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी।

Back

NEET PG 2026 Rank Predictor

Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.

Try Now
नीट पीजी टेस्ट सिटी सिलेक्शन विंडो 22 जुलाई को बंद कर दी जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट पीजी टेस्ट सिटी सिलेक्शन विंडो 22 जुलाई को बंद कर दी जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा कल यानी 19 जुलाई से नीट पीजी 2024 के लिए परीक्षा शहर चयन सुविधा शुरू की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर नए परीक्षा शहर का चयन कर सकते हैं।

नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त का दो पालियों में आयोजित की जाएगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से पीजी मेडिकल प्रोग्राम में प्रवेश के लिए देशभर के 185 शहरों में नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट 2024 (NEET PG 2024) परीक्षा आयोजित की जाएगी।

NEET PG 2024 परीक्षा शहरों के विकल्प जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई है। उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल की सहायता से नीट पीजी 2024 टेस्ट सिटी सिलेक्शन विंडो लॉगिन कर सकेंगे। परीक्षा शहर का चयन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को एनबीईएमएस द्वारा देश में कहीं भी परीक्षा केंद्र आवंटित किया जा सकता है।

Also readNEET UG Controversy: नीट विवाद पर पूर्व वित्त मंत्री का बयान- सरकार राज्यों को सौंपें परीक्षा का जिम्मा

एनबीईएमएस ने आधिकारिक नोटिस में कहा, “23 जून 2024 को आयोजित होने वाली NEET-PG 2024 के लिए पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड में बताए गए परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र अब मान्य नहीं होंगे।” एनबीईएमएस ने उन परीक्षा शहरों की सूची जारी की है, जहां 11 अगस्त को नीट पीजी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बोर्ड ने बताया कि उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर के बारे में 29 जुलाई को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा और नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड 8 अगस्त को जारी किए जाएंगे। छात्रों को अपनी परीक्षा शिफ्ट चुनने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड जल्द ही दोनों शिफ्टों की परीक्षा समय की घोषणा करेगा।

नीट पीजी 2024 टेस्ट सिटी सिलेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को पत्राचार पते के राज्य में उपलब्ध चार परीक्षा शहरों का चयन करना होगा। बताया गया कि इन चार विकल्पों को परीक्षा शहरों की वरीयता के क्रम के रूप में नहीं माना जाएगा। परीक्षा शहर चयन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार किसी भी तरह का बदलाव नहीं कर सकेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications