Abhay Pratap Singh | July 19, 2024 | 04:22 PM IST | 2 mins read
कम्प्यूटराइज्ड कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

नई दिल्ली: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (CDAC) ने आज यानी 19 जुलाई को CDAC C-CAT 2024 परिणाम की घोषणा कर दी है। कम्प्यूटराइज्ड कॉमन एडमिशन टेस्ट (C-CAT) के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर जाकर सीडेक सी-सीएटी 2024 रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
Latest: CDAC C-CAT Complete Guide
कम्प्यूटरीकृत कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। CDAC C-CAT 2024 प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
सीडेक कम्प्यूटराइज्ड कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 कार्यक्रम के अनुसार, काउंसलिंग राउंड 1 हेतु पाठ्यक्रमों और केंद्रों के चयन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 19 जुलाई से 29 जुलाई आयोजित की जाएगी। इसके बाद, सीट आवंटन राउंड 1 परिणाम की घोषणा 31 जुलाई 2024 को और अगले बैच की शुरुआत 29 अगस्त को होगी।
सीडेक सी-सीएटी पेपर को तीन भागों सेक्शन-A, सेक्शन-B और सेक्शन-C में बांटा गया था। उम्मीदवार नीचे टाई-ब्रेकिंग नियम की जांच कर सकते हैं:
उम्मीदवार CDAC C-CAT 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं: