Trusted Source Image

NEET UG Paper Leak 2024: नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने रांची में एमबीबीएस की छात्रा से की पूछताछ

Press Trust of India | July 19, 2024 | 03:21 PM IST | 2 mins read

रिम्स रांची के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि, संस्थान के छात्रावास में रहने वाली छात्रा से इस सप्ताह की शुरुआत में सीबीआई ने पूछताछ के लिए संपर्क किया था।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
नीट यूजी 2024 परीक्षा में 23 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूजी 2024 परीक्षा में 23 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रांची (RIMS Ranchi) के 2023 बैच की प्रथम वर्ष की एमबीबीएस छात्रा से पूछताछ की। मामले की जानकारी आज यानी 19 जुलाई को एक अधिकारी ने दी है।

रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि, संस्थान के छात्रावास में रहने वाली छात्रा से इस सप्ताह की शुरुआत में सीबीआई ने पूछताछ के लिए संपर्क किया था। झारखंड सरकार के अधीन स्वायत्त संस्थान रिम्स को पहले राजेंद्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (RMCH) के नाम से जाना जाता था।

राजीव रंजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “सीबीआई की टीम प्रथम वर्ष की छात्रा से पूछताछ कर रही है। टीम ने बुधवार को अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर कहा कि वे उससे नीट पेपर लीक के सिलसिले में पूछताछ करना चाहते हैं। प्रबंधन ने टीम को पूरा सहयोग दिया। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने उससे पूछताछ की और कहा कि आगे भी पूछताछ की जाएगी।”

Also readNEET PG 2024: नीट पीजी के लिए परीक्षा शहर चयन सुविधा कल से nbe.edu.in पर होगी शुरू, एग्जाम 11 जुलाई को

अधिकारी ने बताया कि छात्रा के माता-पिता ने प्रबंधन से संपर्क किया है और उन्हें स्थिति से अवगत करा दिया गया है। बुधवार को ही पड़ोसी राज्य बिहार में सीबीआई ने पेपर लीक मामले की जांच के तहत एम्स पटना के चार एमबीबीएस छात्रों को गिरफ्तार किया था।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीबीआई ने अब तक छह प्राथमिकी दर्ज की हैं। इस साल पांच मई को 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 23 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा तिथि

नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त का दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से देशभर के 185 शहरों में NEET PG 2024 परीक्षा आयोजित की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार 22 जुलाई तक नीट पीजी 2024 के लिए परीक्षा शहर का चयन कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications