NEET 2024 Re-Exam Guidelines: ग्रेस मार्क्स पाने वाले छात्रों के लिए नीट परीक्षा कल, देखें एग्जाम गाइडलाइंस
Santosh Kumar | June 22, 2024 | 09:30 AM IST | 2 mins read
नीट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्म तिथि जैसे विवरणों के साथ लॉगिन करना होगा।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा कल यानी 23 जून को 1563 उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी पुन: परीक्षा 2024 आयोजित की जाएगी। एनटीए ने नीट यूजी री-एग्जाम 2024 के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है जिन्हें नीट परिणाम में ग्रेस अंक मिले हैं। नीट री-एग्जाम 2024 के दौरान उम्मीदवारों को कुछ खास दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
नीट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या, पासवर्ड या जन्म तिथि जैसे विवरणों के साथ लॉगिन करना होगा। जारी अधिसूचना के अनुसार, केवल उन्हीं उम्मीदवारों को नीट री-एग्जाम 2024 में बैठने की अनुमति दी जाएगी, जिन्हें एनटीए से ईमेल प्राप्त होगा।
NEET UG Re-Exam 2024: केंद्रों पर शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी
नीट यूजी री-एग्जाम 2024 दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। एनटीए 30 जून तक नीट यूजी री-टेस्ट 2024 रिजल्ट जारी करेगा। संशोधित नीट यूजी रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद 6 जुलाई से नीट काउंसलिंग 2024 प्रक्रिया शुरू होगी।
एनटीए अधिकारियों के अनुसार, "अन्य सभी परीक्षा केंद्र बदल गए हैं, लेकिन चंडीगढ़ में एक केंद्र वही रहेगा, जहां केवल दो उम्मीदवार उपस्थित होंगे। इसके अलावा, एजेंसी और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी भी इन केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। यह कदम पुन: परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।"
NEET Re-Exam Guidelines: नीट यूजी परीक्षा दिशानिर्देश
उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश नीचे देख सकते हैं-
- नीट यूजी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग टाइम पर दोपहर 1.30 बजे तक पहुंचना होगा।
- नीट एडमिट कार्ड और एक फोटो के अलावा कुछ भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- उपस्थिति पत्रक पर अभ्यर्थियों की उंगलियों के निशान लिए जाएंगे।
- परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले, उम्मीदवारों को विवरण भरने के लिए पुस्तिका प्रदान की जाएगी।
- अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिका पर दो बार हस्ताक्षर करने के लिए कहा जाएगा।
- उम्मीदवारों को बुकलेट की सील खोलने, पृष्ठों की संख्या जांचने के लिए लगभग 5 मिनट का समय दिया जाएगा।
- सुनिश्चित करें कि परीक्षण पुस्तिका में वही कोड अंकित है जो परीक्षण पुस्तिका में संलग्न उत्तर पुस्तिका में दिया गया है।
- ओएमआर उत्तर पुस्तिका के दोनों तरफ भरना होगा और परीक्षा हॉल छोड़ने से पहले, ओएमआर शीट पर्यवेक्षक को जमा करें।
NEET 2024 Required Documents: जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को परीक्षा में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले जाने होंगे। इसकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं-
- NEET 2024 एडमिट कार्ड
- एक पोस्टकार्ड आकार की फोटो
- वैध आईडी प्रमाण जैसे आधार, पैन या पासपोर्ट
- फोटो जो आवेदन पत्र पर लगे फोटो से मेल खाता हो
एनटीए ने नीट 2024 री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। एनटीए ने कहा कि अगर किसी उम्मीदवार को नीट 2024 री-एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी आती है तो वह फोन नंबर 011 - 40759000 / 011 - 69227700 पर कॉल कर सकता है या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार