NEET Re-exam Final Answer Key 2024: नीट यूजी री-एग्जाम अंतिम उत्तर कुंजी exams.nta.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 30, 2024 | 02:53 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी री-एग्जाम फाइनल आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज यानी 30 जून को नीट री-एग्जाम 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 री-एग्जाम में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर नीट फाइनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी फाइनल आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। नीट फाइनल आंसर की एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध है। NEET री-एग्जाम 2024 का आयोजन 23 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक किया गया था।
नीट यूजी 2024 री-एग्जाम ‘समय की हानि’ के चलते ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1,563 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी। नीट यूजी पुनः परीक्षा में कुल 813 उम्मीदवार ही उपस्थित हुए थे, जबकि 750 उम्मीदवारों ने परीक्षा छोड़ दी थी। नीट यूजी री-एग्जाम देश भर के सात शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
पुनः नीट 2024 परीक्षा में शामिल नहीं हुए उम्मीदवारों को एनटीए के निर्देशों के अनुसार ग्रेस मार्क्स जोड़े जाने से पहले के अपने अंक ही स्वीकार करने होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने परिणामों में अनियमितता को लेकर छात्रों और अन्य लोगों द्वारा विरोध के बाद ग्रेस मार्क्स प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट परिणाम 2024 रद्द कर दिया था।
एनटीए ने परीक्षा में ‘समय की हानि’ के कारण 1,500 से अधिक छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स पर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई शिकायतों की समीक्षा के लिए ‘उच्चस्तरीय’ समिति का गठन किया था। समिति की सिफारिशों के आधार पर नीट यूजी 2024 के 1,563 उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित की गई थी।
NEET Final Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार NEET री-एग्जाम अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- NEET 2024 की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं।
- इसके बाद कैंडिडेट ‘NEET UG 2024 Re-exam’ लिंक पर क्लिक करें।
- नीट यूजी री-एग्जाम फाइनल आंसर की स्क्रीन पर पीडीएफ में प्रदर्शित होगी।
- कैंडिडेट पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]UPSC CSE Prelims Result 2024: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा परिणाम upsc.gov.in पर जल्द होगा जारी
इस साल यूपीएससी केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 1,056 रिक्तियों के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कर रहा है। कुल रिक्तियों में से 40 पद पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी