NEET UG 2024 Exam City Slip: नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप neet.ntaonline.in पर जारी, करें डाउनलोड
Abhay Pratap Singh | April 24, 2024 | 09:25 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2024 सिटी स्लिप लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की सहायता से अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा यूजी 2024 (नीट यूजी 2024) के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। नीट यूजी शहर सूचना पर्ची उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG 2024 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्ड की आवश्यकता होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले कैंडिडेट के लिए नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
नीट यूजी सिटी स्लिप 2024 में विषय और उनके कोड के साथ आवेदक का नाम, जन्म तिथि और पंजीकरण संख्या जैसे महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार देख सकते हैं। इसके अलावा नीट यूजी शहर सूचना पर्ची 2024 पर परीक्षा शहर और केंद्र का पता भी दिया गया है।
Also read MP Board 10th, 12th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आज शाम 4 बजे, डायरेक्ट लिंक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 5 मई को नीट यूजी एंट्रेंस एग्जाम 2024 आयोजित की जाएगी। नीट यूजी परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित होगी। इस साल NEET UG परीक्षा 2024 के लिए 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
नीट यूजी परीक्षा शहर सूचना पर्ची में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित किसी विवरण में गड़बड़ी होने पर उम्मीदवारों को एनटीए को मामले से अवगत कराना होगा। कैंडिडेट सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच ईमेल आईडी neet@nta.ac.in या neet1@nta.ac.in पर और हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं।
NEET UG City Slip 2024: डाउनलोड करें
नीट यूजी शहर सूचना पर्ची 2024 निम्नलिखित चरणों का पालन कर छात्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर नीट यूजी सिटी स्लिप 2024 प्रदर्शित होगी।
- अभ्यर्थी इसे जांचें और पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’