NEET SS Counselling 2025: नीट एसएस काउंसलिंग राउंड 1 डीएम, एमसीएच कोर्सेस के लिए शुरू, सीट आवंटन रिजल्ट
Saurabh Pandey | May 14, 2025 | 01:56 PM IST | 2 mins read
शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 18 मई को दोपहर 12 बजे तक राउंड 1 के लिए पंजीकरण पूरा कर सकेंगे। हालांकि, शुल्क भुगतान की सुविधा दोपहर 3 बजे तक खुली रहेगी।
नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट - सुपर स्पेशियलिटी यानी नीट एसएस 2025 राउंड 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। नीट एसएस पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM) और मास्टर ऑफ चिरर्जिया (Chirurgiae) (MCh) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमसीसी काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।
नीट एसएस काउंसलिंग के लिए आवेदन पत्र 2025 अब एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध है। सभी केंद्रीय, राज्य सरकारों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और अन्य मेडिकल कॉलेजों में सभी सुपर स्पेशियलिटी सीटें - DM और MCh - के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 18 मई को दोपहर 12 बजे तक राउंड 1 के लिए पंजीकरण पूरा कर सकेंगे। हालांकि, शुल्क भुगतान की सुविधा दोपहर 3 बजे तक खुली रहेगी।
एमसीसी नीट एसएस काउंसलिंग 2025 के कुल तीन राउंड आयोजित करेगा। सीट आवंटित छात्रों के लिए कक्षाएं 20 जून से शुरू होंगी। नीट एसएस चॉइस फिलिंग सुविधा आज यानी 14 मई से शुरू होने वाली थी। हालांकि, एमसीसी ने आधिकारिक वेबसाइट पर चॉइस फिलिंग या लॉकिंग पर कोई अपडेट अधिसूचित नहीं किया है।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार-नीट एसएस चॉइस फिलिंग 14 मई, 2025 से 18 मई 2025 की रात्रि 11:55 बजे तक उपलब्ध है। चॉइस लॉकिंग सुविधा 18 मई की शाम 4 बजे से 18 मई, 2025 की रात्रि 11:55 बजे तक उपलब्ध है।
NEET SS Counselling 2025: पंजीकरण शुल्क
नीट एसएस काउंसलिंग के लिए लॉगिन करने के बाद, छात्रों को पूछे गए विवरण भरने होंगे। उन्हें 5,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क और 2 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान करना होगा। नीट एसएस राउंड 1 के लिए सीट आवंटन परिणाम भरे गए विकल्पों के आधार पर घोषित किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
Also read NEET UG 2025 Cutoff: नीट यूजी क्वालीफाइंग मार्क्स एससी कैटेगरी के लिए क्या है? जानें अपेक्षित कटऑफ
NEET SS Counselling 2025: सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डेट
एमसीसी नीट एसएस काउंसलिंग 2025 के लिए प्रोसेसिंग ऑफ सीट अलॉटमेंट - 19 मई से 20 मई 2025 तक किया जाएगा, जबकि सीट आवंटन रिजल्ट 21 मई को जारी होगा। जबकि कॉलेजों में रिपोर्टिंग 22 मई से 26 मई, 2025 तक की जा सकेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार