NEET SS Exam 2025 City Slip: नीट एसएस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप natboard.edu.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | December 12, 2025 | 03:02 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को नीट एसएस एग्जाम 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) ने 12 दिसंबर को नीट एसएस 2025 परीक्षा (NEET SS 2025 Exam) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट एसएस 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जांच सकते हैं।
उम्मीदवारों को नीट एसएस एग्जाम 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट एसएस सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, आवंटित परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि व समय और कैटेगरी सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
नीट एसएस 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 दिसंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर नीट एसएस 2025 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, इसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। नीट एसएस एडमिट कार्ड में कैंडिडेट परीक्षा केंद्र का नाम व पते की भी जांच कर सकेंगे।
Also read UP News: एमबीबीएस की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने वाले डॉक्टर ने दिया इस्तीफा
एनबीईएमएस की ओर से नीट एसएस 2025 एग्जाम 26 और 27 दिसंबर को सीबीटी मोड में कराई जाएगी। नीट एसएस 2025 के प्रश्पत्र को तीन सेक्शन अर्थात सेक्शन A, B और C में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्शन में 50 प्रश्न होंगे और प्रत्येक खंड के लिए 50 मिनट का समय आवंटित होगा। परीक्षा की कुल अवधि 150 मिनट होगी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराई जाएगी। प्रथम शिफ्ट के लिए सुबह 8:30 बजे तक और सेकेंड शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
NEET SS 2025 Exam City Slip: कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे बताए गए चरणों का पालन करके नीट एसएस सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनबीईएमएस की वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, नीट एसएस एग्जाम 2025 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- नीट एसएस 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल