NEET Retest 2026: एनटीए ने नीट पेपर लीक के आरोपों से जुड़ी शिकायतों के लिए रिपोर्टिंग पोर्टल लॉन्च किया
Santosh Kumar | June 15, 2026 | 03:16 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने नीट यूजी के लिए रिपोर्टिंग विंडो आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026 पर ओपन की है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट पेपर लीक और दूसरी अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतों के लिए एक खास रिपोर्टिंग पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के जरिए उम्मीदवार, माता-पिता और आम लोग सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। एनटीए का कहना है कि इस पहल से परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी। नीट यूजी के लिए रिपोर्टिंग विंडो आधिकारिक वेबसाइट innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026 पर ओपन है।
एनटीए ने उम्मीदवारों, अभिभावकों, कोचिंग संस्थानों और आम जनता के लिए रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया है। इसके जरिए वे नीट परीक्षा से जुड़े संदिग्ध दावों, अनधिकृत कंटेंट या धोखाधड़ी वाली गतिविधियों की रिपोर्ट कर सकते हैं।
यूजर घटना की प्रकृति, उस प्लेटफॉर्म या चैनल का विवरण जहां इसे देखा गया, घटना की तारीख और समय जैसी जानकारी दे सकते हैं, और जहां भी उपलब्ध हो, स्क्रीनशॉट, लिंक या दस्तावेज जैसे सबूत भी अपलोड कर सकते हैं।
NEET Retest 2026: पेपर लीक दावों के लिए रिपोर्टिंग पोर्टल लिंक
रिपोर्टिंग पोर्टल विंडो innovateindia.mygov.in/neet-ug-2026 पर ओपन है। इसके अलावा, ऐसी जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटों, यानी nta.ac.in और neet.nta.nic.in के जरिए भी साझा की जा सकती है।
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से पहले किसी के पास भी प्रश्न पत्र उपलब्ध नहीं होता और ऐसे सभी दावे पूरी तरह झूठे हैं। एनटीए द्वारा छात्रों को सलाह दी गई है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें।
NEET 2026 Paper Leak Claims: इन मामलों के लिए रिपोर्टिंग पोर्टल
एनटीए ने इन मामलों से जुड़ी जानकारी की रिपोर्ट करने के लिए प्लेटफॉर्म शुरू किया है-
- जो वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट या चैनल नीट 2026 का प्रश्न पत्र या आंसर-की देने का दावा करें।
- जो व्यक्ति या गिरोह पैसे लेकर पेपर लीक, परीक्षा सामग्री या पक्का रिजल्ट दिलाने का दावा करें।
- जो लोग खुद को एनटीए अधिकारी, परीक्षा कर्मचारी या सरकारी प्रतिनिधि बताकर धोखाधड़ी करें।
- ऐसी कोई भी पोस्ट, वीडियो, मैसेज या गतिविधि जो छात्रों और उनके परिवारों को गुमराह करे, ठगे या डर फैलाने की कोशिश करे।
एनटीए, पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई करेगा। गलत जानकारी की शिकायत व्हाट्सएप नंबर 8799711259 या ईमेल factcheck@pib.gov.in पर भी की जा सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार