NEET Re Exam 2026: नीट यूजी पुनः परीक्षा 21 जून को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी - प्रधान
Press Trust of India | June 13, 2026 | 07:53 AM IST | 1 min read
तीन मई की परीक्षा को कथित पेपर लीक के कारण रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब नीट की पुनः परीक्षा 21 जून को निर्धारित की गई है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 12 जून को छात्रों को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG) 2026 की पुनः परीक्षा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने छात्रों से आत्मविश्वास बनाए रखने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।
तीन मई की परीक्षा को कथित पेपर लीक के कारण रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब नीट की पुनः परीक्षा 21 जून को निर्धारित की गई है।
प्रधान ने भोपाल में पत्रकारों से कहा, “नीट परीक्षा 21 जून को फिर से होगी। आप सभी के माध्यम से मैं सभी नीट अभ्यर्थियों से अपील करता हूं कि वे आत्मविश्वास बनाए रखें और पढ़ाई पर ध्यान दें। पुनः परीक्षा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी।”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी पहुंचे थे। उन्होंने यह भी कहा, “मैं समाज के सभी वर्गों से भी सहयोग देने की अपील करता हूं।”
एक सवाल के जवाब में प्रधान ने कहा कि चिकित्सा प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है।
अगली खबर
]UP GNM Admit Card 2026: यूपी जीएनएम एडमिट कार्ड abvmucet26.co.in पर जारी, 16 जून को एक शिफ्ट में एग्जाम
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जाकर अपने यूपी जीएनएम हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू), लखनऊ द्वारा यूपीजीईटी 2026 का आयोजन किया जाएगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार