NEET Re-exam 2026: नीट पुनर्परीक्षा के लिए पंजाब में छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा की मांग करेंगे केजरीवाल
Santosh Kumar | May 19, 2026 | 10:49 PM IST | 1 min read
केजरीवाल ने छात्रों द्वारा यात्रा खर्च को लेकर जताई गई चिंताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वह परीक्षा के दिन पंजाब में नीट अभ्यर्थियों के लिए बस यात्रा नि:शुल्क करने को लेकर भगवंत मान से बात करेंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान से अनुरोध करेंगे कि नीट पुनर्परीक्षा के दिन पंजाब में अभ्यर्थियों के लिए बस यात्रा नि:शुल्क की जाए। अरविंद केजरीवाल ने 'एक्स' पर जारी एक वीडियो में कहा कि नीट परीक्षा मुद्दे पर सुझाव और प्रतिक्रिया मांगने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने उनसे संपर्क किया।
उन्होंने कहा कि उनके पिछले वीडियो को 50 लाख से अधिक लोगों ने देखा और हजारों छात्रों ने परीक्षा रद्द होने तथा 21 जून को पुनर्परीक्षा तय किए जाने को लेकर चिंता, अवसाद और निराशा जैसी परेशानियां साझा कीं।
नीट अभ्यर्थियों के लिए बस यात्रा नि:शुल्क
'आप' सुप्रीमो केजरीवाल ने छात्रों द्वारा यात्रा खर्च को लेकर जताई गई चिंताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वह परीक्षा के दिन पंजाब में नीट अभ्यर्थियों के लिए बस यात्रा नि:शुल्क करने को लेकर भगवंत मान से बात करेंगे।
उन्होंने कहा, "कुछ बच्चों ने लिखा है कि उनके पास बस का किराया देने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। मैं कल पंजाब जा रहा हूं और भगवंत मान से बात करूंगा ताकि कम से कम पंजाब में परीक्षा के दिन छात्रों के लिए बस यात्रा मुफ्त की जा सके।"
पेपर लीक पर केजरीवाल ने क्या कहा?
केजरीवाल ने छात्रों के संदेशों का हवाला देते हुए कहा कि कई अभ्यर्थियों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में वर्षों लगाए हैं और पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा पढ़ाई के लिए खुद को प्रेरित करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं।
केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि अगर सरकारें ईमानदारी से काम करें तो प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-पंजाब में 'आप' सरकार के कार्यकाल में प्रश्नपत्र लीक होने की कोई घटना नहीं हुई।
अगली खबर
]धर्मेंद्र प्रधान ने नीट री-एग्जाम की तैयारियों की समीक्षा की; त्रुटिरहित परीक्षा आयोजित करने पर जोर दिया
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि पिछली परीक्षा प्रक्रिया में पाई गई सभी खामियों को व्यापक रूप से दूर किया जाना चाहिए, ताकि परीक्षा के आयोजन में पूर्ण शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा