NEET PG 2026 Counselling Live: नीट पीजी राउंड-2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पर लगी रोक, एमसीसी ने जारी किया नोटिस
Saurabh Pandey | November 19, 2026 | 05:25 PM IST | 3 mins read
नीट पीजी के दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पर रोक लगा दी गई है। मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद एमसीसी ने ये फैसला लिया है।
नई दिल्ली :
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने मद्रास हाईकोर्ट के एक अंतरिम आदेश के बाद नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड-की सीट प्रोसेसिंग और परिणाम पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि जब तक न्यायालय से इस विषय पर आवश्यक स्पष्टीकरण या आगामी दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हो जाते, तब तक परिणाम जारी नहीं किया जाएगा।
इस काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत डीम्ड विश्वविद्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और अन्य सहभागी मेडिकल कॉलेजों में MD, MS, DNB और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। कोर्ट से हरी झंडी मिलने और परिणाम दोबारा जारी होने के बाद, पात्र उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपनी सीट अलॉटमेंट लिस्ट की जांच कर सकेंगे।
किस मामले में हाईकोर्ट ने लगाई रोक
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, श्री वेंकटेश्वर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बनाम भारत सरकार एवं अन्य' (WP No. 46350 of 2026) मामले की सुनवाई करते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने 17 नवंबर, 2026 को अंतरिम स्थगन का आदेश पारित किया है। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा है कि मामले के वर्तमान तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए, एमसीसी द्वारा प्रवेश प्रक्रिया की सभी आगे की कार्यवाही और छात्रों की जॉइनिंग पर अंतरिम रोक रहेगी। इसके साथ ही, छात्रों की जॉइनिंग और फीस कलेक्शन भी अदालत द्वारा दिए जाने वाले आगामी स्पष्टीकरण के अधीन रहेगा।
neet pg round 2 result: सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डेट
एमसीसी ने नीट पीजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट के नतीजे घोषित करने के लिए कोई नई तारीख तय नहीं की है। समिति ने स्पष्ट किया है कि नतीजे तभी जारी किए जाएंगे, जब मद्रास हाई कोर्ट से जरूरी स्पष्टीकरण या निर्देश मिल जाएंगे।
neet pg round 2 result: जरूरी दस्तावेज
- NEET PG एडमिट कार्ड
- NEET PG परिणाम
- MBBS/BDS व्यावसायिक परीक्षाओं की मार्कशीट
- MBBS/BDS डिग्री प्रमाण पत्र
- इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र
- MCI द्वारा जारी पंजीकरण प्रमाण पत्र
- जन्मतिथि का प्रमाण
- वैलिड पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र।
November 19, 2026 | 05:25 PM IST
MCC NEET PG 2026 counselling: टाई-ब्रेकिंग नियम
- जिस कैंडिडेट के जवाब अधिक सही होंगे, उसे ऊपर रखा जाएगा।
- अगर टाई नहीं सुलझता है, तो कम गलत जवाब देने वाले कैंडिडेट को ऊपर जगह मिलेगी।
- यदि फिर भी टाई बना रहता है, तो अधिक उम्र वाले कैंडिडेट को ऊपर जाएगा।
- MBBS प्रोफेशनल एग्जाम में अधिक कुल अंक लाने वाले कैंडिडेट को ऊपर रखा जाता है।
November 19, 2026 | 04:37 PM IST
NEET PG 2026: रिपोर्टिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
- नीट पीजी एडमिट कार्ड
- नीट पीजी रिजल्ट
- एमबीबीएस/ बीडीएस मार्कशीट
- एमबीबीएस/बीडीएस डिग्री प्रमाणपत्र
- इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाणपत्र
- MCI द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- जन्म तिथि का प्रमाण
- वैध आईडी प्रमाण
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
November 19, 2026 | 03:46 PM IST
neet pg 2026 counselling: जरूरी दस्तावेज
- NEET PG एडमिट कार्ड
- NEET PG परिणाम
- MBBS/BDS व्यावसायिक परीक्षाओं की मार्कशीट
- MBBS/BDS डिग्री प्रमाण पत्र
- इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र
- MCI द्वारा जारी पंजीकरण प्रमाण पत्र
- जन्मतिथि का प्रमाण
- वैलिड पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- विकलांगता प्रमाण पत्र।
November 19, 2026 | 02:54 PM IST
पूर्व निर्धारित शेड्यूल क्या था?
एमसीसी द्वारा पहले घोषित शेड्यूल के अनुसार, ऑल इंडिया कोटा के तहत सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 18 नवंबर से 24 नवंबर के बीच अपने संबंधित मेडिकल कॉलेजों में रिपोर्ट करना था।
November 19, 2026 | 02:22 PM IST
मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद जारी होगा रिजल्ट
एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि जब तक न्यायालय से इस विषय पर आवश्यक स्पष्टीकरण या आगामी दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हो जाते, तब तक परिणाम जारी नहीं किया जाएगा।
November 19, 2026 | 02:21 PM IST
नीट पीजी राउंड 2 सीट आवंटन पर रोक
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने मद्रास हाईकोर्ट के एक अंतरिम आदेश के बाद नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड-की सीट प्रोसेसिंग और परिणाम पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी