NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण mcc.nic.in पर शुरू, आवेदन प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | October 17, 2025 | 01:21 PM IST | 1 min read
नीट पीजी काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए नीट पीजी रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशिल की आवश्यकता होगी।
Know your admission chances for MD/MS/Diploma in All India Quota & State Level Counselings
Predict Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने 17 अक्टूबर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट 2025 (NEET PG 2025) काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। नीट पीजी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर नीट पीजी काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Latest: NEET PG Previous Year Sample/Question Papers. Free Download
Don't Miss: Quick Guide to NEET PG 2023 Exam, Admission, Seats, Fees and more. Download EBook
Recommended: Use NEET PG College Predictor to check previous year MD/MS/DNB courses cut off for All India and State level seats Use Now
नीट पीजी मेडिकल काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को नीट पीजी रोल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमसीसी द्वारा नीट पीजी 2025 काउंसलिंग कुल चार चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसमें राउंड-1, राउंड-2, राउंड-3 और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड को शामिल किया गया है।
मेडिकल कॉलेजों और अन्य संस्थानों में अखिल भारतीय कोटा (AIQ) की 50% सीटों पर प्रवेश के लिए नीट पीजी 2025 काउंसलिंग आयोजित की जाती है। एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए नीट पीजी 2025 एग्जाम में सफल कैंडिडेट को समय-सीमा के भीतर पंजीकरण करना होगा।
Also read NEET PG Result Cancelled: एनबीईएमएस ने 22 उम्मीदवारों के नीट पीजी का रिजल्ट रद्द किया
नीट पीजी काउंसलिंग 2025 शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है। नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण करना, विकल्प भरना और लॉक करना, सीट आवंटन प्रक्रिया, सीट आवंटन परिणाम और आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग चरण शामिल है।
अभ्यर्थियों को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने से पहले पीजी काउंसलिंग 2025 के लिए सूचना बुलेटिन पढ़ने की सलाह दी गई है। एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NEET PG Counselling 2025 Registration: राउंड 1 पंजीकरण
नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके पंजीकरण कर सकते हैं:
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नीट पीजी काउंसलिंग पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी