NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग ब्रोशर में संशोधन, एएफएमएस पात्रता मानदंड जुड़ा
Saurabh Pandey | November 6, 2024 | 06:35 PM IST | 1 min read
एएफएमएस पीजी शिक्षण संस्थान मुख्य रूप से सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के सेवारत चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित करते हैं, जिससे कि स्पेशलिस्ट आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.
Download nowनई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए एक संशोधित ब्रोशर अपलोड किया है। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) काउंसलिंग और पात्रता शर्तों का विवरण जोड़ने के लिए नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के सूचना बुलेटिन को संशोधित किया गया है।
इससे पहले एमसीसी ने 1 नवंबर को नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल 2024 की घोषणा की थी। नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर तक है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट एनबीईएमएस के खिलाफ याचिकाओं पर 19 नवंबर को सुनवाई कर सकता है।
NEET PG counselling 2024: एएफएमएस काउंसलिंग 2024
डीजीएएफएमएस ने कहा कि इस वर्ष से एएफएमएस पीजी शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता III, IV और V उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग डीजीएचएस के एमसीसी द्वारा आयोजित की जाएगी। एएफएमएस काउंसलिंग 2024 नीति के अनुसार, आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद प्राथमिकता 3 और 4 उम्मीदवारों की पात्रता सूची डीजीएएफएमएस द्वारा एमसीसी को प्रदान की जाएगी।
NEET PG counselling 2024: मेरिट-कम-चॉइस के आधार पर सीट आवंटन
प्राथमिकता 5 के तहत पंजीकरण करने वालों को मेरिट-कम-चॉइस और सीट उपलब्धता के आधार पर अंतरिम रूप से सीटें आवंटित की जाएंगी। ऐसे उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा में भी भाग लेना होगा, जो उनके अंतरिम आवंटित एएफएमएस संस्थान में आयोजित की जाएगी। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा जो चिकित्सकीय रूप से फिट पाए जाएंगे
NEET PG counselling 2024: एएफएमएस क्या है?
एएफएमएस पीजी शिक्षण संस्थान मुख्य रूप से सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के सेवारत चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षित करते हैं, जिससे कि विशेषज्ञ आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। जो सिविलियन डॉक्टर किसी भी एएफएमएस संस्थान में एमडी, एमएस, डीएनबी में प्रवेश लेते हैं, वे मानदंडों के अनुसार एएफएमएस में 5 साल के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर (एसएससी) के रूप में सेवा करने के लिए उत्तरदायी होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम