Santosh Kumar | November 5, 2024 | 03:58 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया केवल एक बार पूरी की जाएगी और पंजीकृत उम्मीदवारों की सूची एनबीईएमएस को भेजी जाएगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश ने अभ्यर्थियों को यूपी नीट पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी फीस जमा करने का एक और अवसर प्रदान किया है। उम्मीदवार अब 15 नवंबर शाम 5 बजे तक फीस जमा कर सकते हैं। इसके अलावा निदेशालय की ओर से यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। नीट पीजी 2024 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
जारी अधिसूचना के अनुसार, नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया केवल एक बार पूरी की जाएगी, और पंजीकृत उम्मीदवारों की सूची एनबीईएमएस को भेजी जाएगी। इस सूची से, इन-सर्विस कोटा उम्मीदवारों को वेटेज देकर एनबीई द्वारा राज्य मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
सभी चक्रों की काउंसलिंग एनबीईएमएस द्वारा दी गई मेरिट सूची के अनुसार की जाएगी। डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए पहले से तय व्यवस्था इस वर्ष भी लागू रहेगी। साथ ही किसी भी परिस्थिति में ट्यूशन फीस में सिक्योरिटी राशि नहीं जोड़ी जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि काउंसलिंग के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार को सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेज की सीटों में प्रवेश के लिए अपनी प्राथमिकता के अनुसार ऑनलाइन विकल्प भरना होगा।
अभ्यर्थियों को केवल उन्हीं कॉलेजों के विकल्प भरने चाहिए जिनमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं। ऑनलाइन विकल्प भरने की कोई सीमा नहीं है। यदि विकल्प लॉक नहीं किए गए हैं, तो छात्र को सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
Also readNEET PG 2024 Counselling Schedule: नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 नवंबर को सीट आवंटन रिजल्ट
निजी मेडिकल कॉलेजों में आवंटित छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया नोडल केंद्र पर होगी और आवंटन पत्र में कॉलेज, अस्पताल, पाठ्यक्रम और नोडल केंद्र का नाम होगा। सरकारी क्षेत्र में एमडी/एमएस/डिप्लोमा सीटों पर आवंटित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया संबंधित मेडिकल कॉलेज/संस्थान/विश्वविद्यालय में पूरी की जाएगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं में नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण निर्देश और जानकारी समझ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीएमईटी की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जा सकते हैं-