NEET PG Admit Card 2024: नीट पीजी एडमिट कार्ड आज होगा जारी, natboard.edu.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | August 8, 2024 | 07:59 AM IST | 2 mins read
NEET PG प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन मोड में एक दिन और एक सत्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) आज यानी 8 अगस्त को नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा। नीट पीजी परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: INI CET College predictor
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एनबीईएमएस ने अभी तक एडमिट कार्ड जारी करने का समय आधिकारिक नोटिस पर साझा नहीं किया गया है। आवंटित परीक्षा शहर में परीक्षा केंद्र स्थल की सूचना एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी।
NEET PG 2024: परीक्षा तिथि
NEET PG परीक्षा 11 अगस्त 2024 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड में एक दिन और एक सत्र में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न में केवल अंग्रेजी भाषा में 4 प्रतिक्रिया विकल्प होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न में दिए गए 4 विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करना आवश्यक है। परीक्षा के लिए समय 3 घंटे 30 मिनट होगा।
Also read Gujarat NEET UG Counselling 2024: गुजरात नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि 13 अगस्त
NEET PG Admit Card 2024: डाउनलोड का तरीका
- एनबीई नीट की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर NEET PG 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपना एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
NEET PG 2024: रिपोर्टिंग समय पर पहुंचे
उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र में दिए गए समय के अनुसार परीक्षा स्थल के 'रिपोर्टिंग काउंटर' पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा केंद्र में जाने पर भीड़ से बचने के लिए, उम्मीदवारों को रिपोर्ट करने के लिए अलग-अलग समय स्लॉट होंगे। रिपोर्टिंग काउंटर परीक्षा शुरू होने के समय से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा। इससे सुरक्षा जांच, पहचान सत्यापन और परीक्षा के लिए चेकिंग के लिए समय मिल सकेगा।
नीट-पीजी देश भर के मेडिकल कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित सभी पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी पाठ्यक्रमों, पोस्ट एमबीबीएस डायरेक्ट 6-वर्षीय डीआरएनबी पाठ्यक्रमों और एनबीईएमएस डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
अगली खबर
]NEET PG 2024 Paper Leak: नीट पीजी परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर पेपर लीक का दावा, क्या है सच्चाई?
नीट पीजी 2024 परीक्षा एनबीईएमएस द्वारा 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी, हालांकि, परीक्षा आयोजित होने से पहले ही कुछ इंटरनेट उपयोगकर्ता दावा कर रहे हैं कि परीक्षा का पेपर लीक हो गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार