NEET PG 2026 City Slip: नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप natboard.edu.in पर जारी, 30 अगस्त को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | August 12, 2026 | 07:14 AM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी (NEET PG) 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दिया है। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट पीजी शहर सूचना पर्ची 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: INI CET College predictor
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र शहर/ जिले सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। कैंडिडेट को नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी डाउनलोड करने के लिए रजिटर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
एनबीईएमएस की ओर से नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 27 अगस्त को जारी किए जाएंगे। नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026 के साथ परीक्षा केंद्र पर मूल फोटो आईडी लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
नीट पीजी 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल 180 प्रश्न अंग्रेजी भाषा में पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा। परीक्षा में 1 अंक का नेगेटिव मार्किंग भी है। एनबीई द्वारा नीट पीजी परीक्षा 340 शहरों में बनाए गए 1,300 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
कैंडिडेट्स को पता होना चाहिए कि शहर की जानकारी वाली स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। यह उन्हें सिर्फ परीक्षा के लिए दिए गए शहर के बारे में बताएगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए नीट पीजी 2026 आयोजित की जा रही है।
NEET PG 2026 City Intimation Slip Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार नीट पीजी सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- नीट पीजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी