Trusted Source Image

GATE 2027 DigiLocker Registration: गेट आवेदन के लिए डिजिलॉकर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, अपडेट रखें अपना अकाउंट

Saurabh Pandey | August 10, 2026 | 01:06 PM IST | 2 mins read

उम्मीदवारों को GOAPS पोर्टल के जरिए रजिस्टर करना होगा और एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। वे DigiLocker का विकल्प चुन सकते हैं और वेरिफाइड जानकारी शेयर करने के लिए सहमति दे सकते हैं।

गेट 2027 आवेदन, गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) के जरिए सबमिट किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
गेट 2027 आवेदन, गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) के जरिए सबमिट किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : आईआईटी मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए डिजिलॉकर पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने से पहले अपना DigiLocker अकाउंट एक्टिवेट और अपडेट करना होगा। इससे उम्मीदवारों को गेट आवेदन प्रक्रिया के दौरान वेरिफाइड पर्सनल और आइडेंटिफिकेशन डिटेल्स देने में मदद मिलेगी।

गेट 2027 आवेदन, गेट ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (GOAPS) के जरिए सबमिट किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के पास DigiLocker अकाउंट नहीं है, उन्हें GATE 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरा करने से पहले एक अकाउंट बनाना होगा। यह अकाउंट रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार डिटेल्स का इस्तेमाल करके बनाया जा सकता है।

गेट रजिस्ट्रेशन को आसान बनाने के लिए, आवेदन फॉर्म भरने के लिए जरूरी सभी जानकारी - नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, प्रोफाइल फोटो, पता, वेरिफाइड आईडी कार्ड नंबर सभी चीजें DigiLocker से ली जाएगी। इसलिए अपना वेरिफाइड DigiLocker अकाउंट बनाएं या अपडेट करें।

GATE 2027 DigiLocker Registration: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • अब 'Login/Register' विकल्प चुनें।
  • अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और आगे बढ़ें।
  • जरूरत के अनुसार आधार नंबर डालें।
  • ओटीपी या सिक्योरिटी पिन का इस्तेमाल करके वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करें।
  • नए बने DigiLocker अकाउंट में लॉगिन करें।
  • अब अकाउंट में मौजूद अपनी पर्सनल जानकारी और जारी किए गए डॉक्यूमेंट्स देखें।

आवेदन फॉर्म भरने के लिए जरूरी डाटा

  1. नाम - आवेदन फार्म में उम्मीदवार का नाम बिल्कुल वैसा ही होना चाहिए जैसा वैलिड फोटो आईडी में है। GATE 2027 परीक्षा के लिए सेंटर पर पहुंचने पर उम्मीदवार को वही ओरिजिनल आईडी दिखानी होगी। नाम के आगे प्रीफिक्स या टाइटल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। GATE 2027 का स्कोरकार्ड आवेदन फॉर्म में भरे गए नाम के आधार पर जारी किया जाएगा।
  2. जन्म तिथि - उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यह पक्का कर लें कि एप्लीकेशन फॉर्म में दी गई जन्म तिथि, फोटो आईडी में दी गई जन्म तिथि से बिल्कुल मेल खाती हो।
  3. व्यक्तिगत मोबाइल नंबर
  4. माता-पिता या अभिभावक का नाम और मोबाइल नंबर
  5. पिन कोड के साथ संपर्क का पता
  6. डिग्री का विवरण
  7. पिन कोड के साथ संस्थान/कॉलेज का नाम और पता (जहां उम्मीदवार पढ़ाई कर रहा है या जहां से उसने ग्रेजुएशन किया है)
  8. GATE टेस्ट पेपर का चुनाव
  9. एक ही जोन से GATE परीक्षा के छह शहरों के विकल्प
  10. फीस भरने के लिए इंटरनेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/UPI/वॉलेट की जानकारी

Also read IIT Delhi Convocation 2026: ‘सवाल पूछकर न रुकें, उनका समाधान खोजें’- 57वें दीक्षांत समारोह में छात्रों से पीएम

GATE 2027: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. कैंडिडेट की अच्छी क्वालिटी वाली फोटो
  2. रजिस्ट्रेशन के समय कैंडिडेट की लाइव फोटो ली जा सकती है। इसलिए, वेबकैम वाले कंप्यूटर या 5 MP कैमरे वाले फोन का इस्तेमाल करें।
  3. कैंडिडेट के सिग्नेचर की अच्छी क्वालिटी वाली इमेज
  4. मान्य फोटो पहचान पत्र (ID) की स्कैन की हुई कॉपी
  5. कैटेगरी (SC/ST) सर्टिफिकेट की स्कैन की हुई कॉपी (अगर लागू हो)
  6. UDID (प्राथमिकता)/PwD सर्टिफिकेट की स्कैन की हुई कॉपी (अगर लागू हो)
  7. कंपेनसेटरी टाइम और स्क्राइब के लिए जरूरी सर्टिफिकेट
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications