NEET PG 2025 Exam City Slip: नीट पीजी एग्जाम सिटी स्लिप 21 जुलाई को होगी जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
Santosh Kumar | July 18, 2025 | 06:43 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप देखने या डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2025 के लिए परीक्षा शहर आवंटन स्लिप जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप 21 जुलाई, 2025 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एनबीई नीट पीजी 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा। इसमें परीक्षा शहर का विवरण होगा ताकि उम्मीदवार यात्रा की तैयारी पहले से कर सके।
नीट पीजी 2025 परीक्षा सीबीटी मोड में होगी और इसमें कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिन्हें 3 घंटे 30 मिनट में हल करना होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
NEET PG 2025 Admit Card: नीट पीजी एडमिट कार्ड डेट
जारी अधिसूचना के अनुसार, नीट पीजी 2025 का एडमिट कार्ड 31 जुलाई, 2025 को जारी किया जाएगा और परीक्षा 3 अगस्त, 2025 को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद किया गया है।
पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने परीक्षा को एक ही पाली में आयोजित करने का आदेश दिया था। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र, वैध फोटो पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
NEET PG 2025 City Slip: परीक्षा के दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता, विशेष रूप से उत्तर कुंजी और मूल्यांकन प्रोटोकॉल जारी करने पर चिंता जताने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 3 अगस्त, 2025 की तारीख तय की है।
वकील तन्वी दुबे के माध्यम से दायर एक याचिका में मूल्यांकन प्रणाली की कथित अपारदर्शी प्रकृति को चुनौती दी गई है और नीट-पीजी आयोजित करने के लिए जिम्मेदार प्राधिकरण, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड को कई निर्देश देने की मांग की गई है।
याचिका में अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र और आंसर की जारी करने और मूल्यांकन के अनुसार सही और गलत प्रश्नों का खुलासा करने की मांग की गई है। इसमें अंकों में विसंगतियों के मामलों में पुनर्मूल्यांकन या पुनर्जांच के लिए निर्देश देने की भी मांग की गई है।
अगली खबर
]NEET UG 2025 Counselling Live: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण 21 जुलाई से; जानें शेड्यूल, आवेदन प्रक्रिया
इसके बाद उम्मीदवारों को 1 से 6 अगस्त 2025 तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया 4 राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच