NEET PG 2025 Admit Card: नीट पीजी एडमिट कार्ड कल होगा घोषित, एनबीई ने जारी की अधिसूचना, जानें टाइमिंग
Santosh Kumar | July 30, 2025 | 06:24 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2025 परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनबीई ने सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। एनबीई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड कल यानी 31 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी किए जाएंगे। नीट पीजी 2025 परीक्षा 3 अगस्त 2025 को देश भर के 233 शहरों में एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी 2025 परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनबीईएमएस ने पहले ही पंजीकृत उम्मीदवारों के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर नीट पीजी 2025 परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप भेज दी है।
लिंक सक्रिय होने के बाद नीट पीजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
NEET PG 2025 Admit Card: नीट पीजी एडमिट कार्ड विवरण
एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा समय और अन्य महत्वपूर्ण दिशानिर्देश अंकित होंगे। एनबीई ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।
परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे, प्रत्येक प्रश्न के चार उत्तर विकल्प होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट होगी और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
NEET PG Admit Card 2025: डाउनलोड प्रक्रिया
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'एग्जामिनेशन' सेक्शन में नीट पीजी पर क्लिक करें।
- 'आवेदन लिंक' पर क्लिक करके नीट पीजी एडमिट कार्ड लिंक ओपन करें।
- यहां पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- नीट पीजी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार