NEET PG 2024: नीट पीजी परीक्षा स्थगित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कल होगी सुनवाई
Santosh Kumar | August 8, 2024 | 02:53 PM IST | 2 mins read
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीईएमएस) द्वारा नीट पीजी 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 8 अगस्त को जारी किया जाएगा।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली: नीट यूजी 2024 परीक्षा को लेकर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब नीट पीजी 2024 परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका में परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की गुहार लगाई गई है। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, याचिका कल यानी 7 अगस्त को दायर की गई है, जिस पर कोर्ट 9 अगस्त को सुनवाई करेगा।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता अनस तनवीर ने आज सुबह भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के समक्ष याचिका का उल्लेख किया और तत्काल सुनवाई की मांग की। जवाब में सीजेआई ने कहा कि मामले की सुनवाई कल होगी। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले कई उम्मीदवारों को ऐसे शहर आवंटित किए गए हैं, जहां पहुंचना उनके लिए बहुत असुविधाजनक है।
याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि परीक्षा शहरों का आवंटन 31 जुलाई, 2024 को किया गया था और परीक्षा केंद्रों की जानकारी 8 अगस्त, 2024 को दी जानी है। छात्रों के लिए इतने कम समय में अपने परीक्षा शहरों तक पहुंचने की व्यवस्था करना बेहद मुश्किल हो गया है।
नीट पीजी 2024 परीक्षा स्थगित करने की मांग के अलावा याचिकाकर्ता ने यह भी मांग की है कि प्रश्नपत्रों के चार सेटों के लिए सामान्यीकरण फार्मूला अभ्यर्थियों के समक्ष सार्वजनिक किया जाए ताकि प्रक्रिया में मनमानी की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सके।
Also read NEET PG 2024 Paper Leak: नीट पीजी पेपर लीक के दावे फर्जी, केंद्र ने कहा- अभी प्रश्नपत्र तैयार नहीं
NEET PG 2024: याचिकाकर्ता की मांग
याचिकाकर्ता ने नीट पीजी 2024 को स्थगित करने के पीछे अदालत के समक्ष 3 प्रार्थनाएं रखी हैं-
- याचिकाकर्ता ने प्रतिवादियों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा को एक नई तारीख पर आयोजित करने का आदेश दें।
- याचिकाकर्ता ने सभी अभ्यर्थियों के लिए समान एवं निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एक ही बैच में परीक्षा आयोजित करने की मांग की है।
- याचिकाकर्ता ने अधिक न्यायसंगत और पारदर्शी तरीके से परीक्षा केंद्र आवंटित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश देने की मांग की है ताकि छात्रों को उनके निकटतम स्थानों पर केंद्र मिल सकें।
बता दें कि नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एनबीई) द्वारा आज यानी 8 अगस्त को नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट पीजी 2024 परीक्षा 11 अगस्त को एनबीईएमएस द्वारा आयोजित की जाएगी। नीट पीजी एडमिट कार्ड 2024 में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा की तारीख, श्रेणी, परीक्षा केंद्र का पता, आवेदन संख्या, परीक्षा रोल नंबर, परीक्षा केंद्र कोड और रिपोर्टिंग समय की जानकारी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल