Santosh Kumar | August 7, 2024 | 10:44 PM IST | 2 mins read
एनबीईएमएस ने कहा है कि सभी नीट पीजी 2024 उम्मीदवारों को आश्वस्त किया जाता है कि नीट पीजी 2024 प्रश्न पत्र अभी तक एनबीईएमएस द्वारा तैयार नहीं किए गए हैं।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी 2024 परीक्षा के पेपर लीक के आरोपों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद पर जवाब दिया है। एनबीईएमएस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं कि नीट पीजी 2024 का प्रश्नपत्र लीक हो चुका है, वे पूरी तरह गलत हैं। बोर्ड ने इन दावों का सख्ती से खंडन किया और बताया कि परीक्षा के प्रश्नपत्र तक किसी की पहुंच नहीं है।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नोटिस में कहा गया है कि कुछ धोखेबाज़ एजेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर टेलीग्राम पर फ़र्जी दावे कर रहे हैं। ये लोग बड़ी रकम के बदले में NEET PG 2024 के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झूठा वादा कर रहे हैं। एनबीईएमएस ने इन दावों को पूरी तरह से झूठा और निराधार बताया है।
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीईएमएस) ने कहा है कि सभी नीट पीजी 2024 उम्मीदवारों को आश्वस्त किया जाता है कि नीट पीजी 2024 प्रश्न पत्र अभी तक एनबीईएमएस द्वारा तैयार नहीं किए गए हैं और इन सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर किए गए दावे फर्जी हैं।
एनबीईएमएस की ओर से कहा गया है कि बोर्ड ने पहले ही ऐसे धोखेबाजों और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है, जो बड़ी रकम के बदले में नीट-पीजी 2024 प्रश्न उपलब्ध कराने के नाम पर नीट-पीजी उम्मीदवारों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
Also readNEET PG 2024 Paper Leak: नीट पीजी परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर पेपर लीक का दावा, क्या है सच्चाई?
बोर्ड ने नीट पीजी 2024 के आवेदकों से आग्रह किया है कि वे धोखेबाजों के झांसे में न आएं जो परीक्षा के प्रश्नपत्र तक पहुंच का दावा कर रहे हैं। एनबीईएमएस ने कहा है कि ये दावे पूरी तरह से झूठे हैं और आवेदकों को गुमराह करने के लिए किए जा रहे हैं।
एनबीईएमएस ने कहा है कि ऐसे किसी भी झूठे दावे में शामिल होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने सलाह दी है कि अगर किसी को बेईमान एजेंट या दलाल द्वारा नीट पीजी 2024 के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का वादा किया जाए, तो इसकी जानकारी तुरंत एनबीईएमएस को दें या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।
एनबीईएमएस ने चेतावनी दी है कि बिना पुष्टि किए अफवाहें फैलाने पर भी सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए सूचना एनबीईएमएस के संचार वेब पोर्टल पर दी जा सकती है- https://exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main